September 13, 2026

अवैध नियुक्ति का मामला कोर्ट में है जिसपर कुलपति के इस्तीफे को लेकर छात्रों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान-

Spread the love

अवैध नियुक्ति का मामला कोर्ट में है जिसपर कुलपति के इस्तीफे को लेकर छात्रों ने चलाया हस्ताक्षर अभियानl

 

प्रकाशनार्थ: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 852 दिन व 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आमरण अनशन का 77वा दिन छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में आंदोलन जारी है।

 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अवैध नियुक्ति वाली कुलपति के इस्तीफे को लेकर छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें कुलपति के इस्तीफे को लेकर हजारों छात्रों ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

छात्रों का कहना है कि जब तक कुलपति की अवैध नियुक्ति, नियुक्ति का फैसला कोर्ट में है जब तक फैसला न आ जाये नीतिगत निर्णय न ले। इसके लिए हम सभी छात्र राष्ट्रपति, राज्यपाल, शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे की जब तक इनकी नियुक्ति का फैसला नहीं आ जाता तब तक नीतिगत निर्णय लेने से रोका जाए।

 

इस मौके पर छात्र नेता रिशु यादव,आलोक तिवारी,हरेंद्र यादव,गौरव गोड,राहुल पटेल,अनुराग यादव,आनंद सांसद, सूर्या, मनीष कुमार,अंब्रीश,हिरेंद्र पटेल,त्र्यंबक नाथ, राहुल सरोज,आदि लोग उपस्थित रहे।