अवैध देशी बम के साथ तीन शातिर ब्यक्ति गिरफ्तार
धुमनगंज प्रयागराज।थाना धुमनगंज पुलिस द्बारा मंगलवार तीन शातिर ब्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया।एसएसपी प्रयागराज के निर्देशन में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रयागराज नगर थाना धुमनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में दरोगा रणविजय सिंह दरोगा अखण्ड प्रताप सिंह कास्टेबल बृजेश के साथ क्षेत्र में सुरक्षा गस्त में मामूर थे इसी बीच खास सूचना पर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे लाइन लखनपुर में नाकाबन्दी तीन शातिर बदमाशो को 06 देशी बमो के साथ दबोच लिया।पुछ तांछ में उन्होंने अपना नाम मो0 सलमान पुत्र इस्तियाक, दूसरे ने मो0 इरसाद पुत्र स्व0लल्ला निवासीगण लखनपुर भीटी थाना धुमनगंज तथा तीसरे ने मो0 मुर्तजा पुत्र इस्तियाक भीटी थाना धुमनगंज प्रयागराज बताया।पुलिस गिरफ्तार सभी बदमाशो के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही को पूरा करते हुए जेल भेजा।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-