*अवैध देशी पिस्टल के साथ व अवैध शराब से जुड़े अभियुक्तगण गिरफ्तार* उतरांव प्रयावराज।स्थानीय थाने की पुलिस ने आज अलग अलग आरोप एवं अवैध कार्यो में लिप्त रहे दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर पुलिस कार्यवाही किया।एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार पाण्डेय द्वारा विधानसभा चुनाव में सुरक्षा एवं कानून ब्यवस्था कायम करने हेतु दिए गये आदेश व निर्देश के कड़ी में एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल व सीओ हण्डिया डा0भीम कुमार गौतम के कुशल निर्देशन में थाना उतरांव के थानाध्यक्ष अन्य पुलिस की मदत से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ सरायइनायत अंदावा मझलेपुर निवासी रमेश सोनी पुत्र लुलाराक नाथ को पकड़ा।जानकारी के अनुशार आज साढ़े पांच थानाध्यक्ष उप निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह हेड कांस्टेबल भानु प्रताप शुक्ला कास्टेबल रविन्द्र के साथ बरेठी तिराहे क्षेत्र में सघन चेकिंग व गश्त में लगे थे तभी तिराहे के गैस एजेन्सी के पास अभियुक्त को एक अवैध असलहा व कारतूस संग हिरासत में लिया।इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थानाध्यक्ष के निर्देश पर उतरांव थाने के उप निरीक्षक गौरव तिवारी हेड कांस्टेबल मो आरिफ के साथ क्षेत्र में गश्त भ्रमणशील थे तभी करीब पाँच बजे खास सुचना पर गायत्री ढाबा के नजदीक गाँव उष्मापुर से 40 लीटर कच्ची शराब परिवहन करते हुए रामसजीवन बिंद पुत्र परशुराम उम्र 22वर्ष के युवक को गिरफ्तार किया।पकड़ा गया युवक थाना सरायइनायत के दुल्हापुर का निवासी है जिसके बाद उसके विरुद्ध बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही गिरफ्तार पुलिस द्वारा की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-