अवैध तंमचा व कारतूस के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार
शंकरगढ़ प्रयागराज।अपराधियो की तलाश के दौरान शंकरगढ़ की पुलिस ने आज अवैध असलहा एवं कारतूस के साथ एक शातिर युवक को गिरफ्त में लिया।बरामद असलहों के बारे में पूछतांछ के बाद बरामदगी के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा सघन तलासी कर शातिर अपराधियो गिरफ्तारी कर जेल भेजने हेतु दिए गये निर्देश के अनुपालन में शंकरगढ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक गंगाराम सोनकर कास्टेबल संतोष कुमार के साथ अपराधियो की तलाश हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।तभी एनटीपीसी पुलिया के पास से एक संदिग्ध ब्यक्ति पुलिस टीम को देख भागने लगा जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस फोर्स ने दौड़ाकर सत्यम पुत्र कमलाकर निवासी गदमार शंकरगढ को पकड़ लिया और भागने की वजह पूछा तो उसने इधर उधर की बाते बताई संदेह होने पर उसकी तलासी ली गयी तो उसके पास स्व315 बोर का अवैध तमंचा तथा जिन्दा कारतूस बरामद हुए पुलिस ने तमंचा समेत उसे हिरासत में लेते हुये थाने ले आयी जहाँ सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर आगे की प्रक्रिया की गई।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-