*ब्रेकिंग*
अवैध खननकर्ताओं व ग्रामीणों के बीच संघर्ष में हुई फायरिंग
★ ग्रामीण के पैर में गोली लगने से रहवासियों का फूटा गुस्सा
★गाड़ियों को किया आग के हवाले
मंगलवार की रात में सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी स्थित बालू खनन साइड पर रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों व ठेकेदार के बीच उत्पन्न हुए तनाव ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया और बुद्धवार की सुबह दोनों पक्षों में हुए भीषण संघर्ष के दौरान हुई फायरिंग में जहाँ गोली लगने के कारण एक ब्यक्ति घायल हुआ वहीं मारपीट के दौरान लगभग दर्जन भर लोग गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
जैसे ही यह खबर जिला मुख्यालय पर पहुंची तो जंगल मे आग की तरह फैल गयी और अफसरों व खनन माफियाओं के बीच हड़कम्प मच गया तथा राजनीतिक गलियारे में अवैध खनन को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शूरू हो गया।
फिलहाल घटनास्थल पे फ़ोर्स तैनात है और आला अधिकारी मामले की तहकीकात करने में जुट गए हैं
MVD न्यूज़
रिपोटर तनवीर खान
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max