अवैध कच्ची शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को पकड़ा
मेजा प्रयागराज।कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक जनपद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त प्रभारी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सहायक पुलिस उपायुक्त मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में मेजा प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र व अपने पुलिस के साथ क्षेत्र में अपराध की तलाश में लगे हुए थे इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि सीकी कला नहर के पास एक ब्यक्ति शराब लेकर इस समय मौजूद है।इस सूचना पर मेजा पुलिस टीम ने ग्राम सीकी कला नहर थाना क्षेत्र मेजा में छापेमारी की और मौके से अवैध शराब के साल 22 साल के एक युवक को पकड़ा। तलासी में उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुए। पूछ तांछ में आरोपी ने अपना नाम अवधराज पुत्र मूलचन्द्र यादव निवासी जसरा थाना मरका जनपद बाँदा हाल पता बहलियान सिंकी मेजा प्रयागराज उम्र 22वर्ष बताया।बरामद शराब के साथ गिरफ्तार करने वाले दरोगा गोविन्द राम, दरोगा संजय कुमार ने आरोपी को थाना मेजा पर ले आये आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही को पूरा किया। FTR





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-