May 27, 2026

अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना खोराबार जनपद गोरखपुर दिनांक 06.03.2023*

 

*अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर के मार्ग दर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में, अवैध असलहो की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में उ0नि0 रामानुज सिंह यादव व उनकी टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर शुभम जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल निवासी कुसुम्ही बाजार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक एदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 187/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता-*

शुभम जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल निवासी कुसुम्ही बाजार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

 

*बरामदगी का विवरण-*

एक अदद तमंचा .315 बोर व एक एदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 187/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खोराबार, गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 रामानुज सिंह यादव पुलिस चौकी जगदीशपुर , थाना खोराबार, गोरखपुर

2. उ0नि0 प्रभात सिंह पुलिस चौकी रामनगर करजहाँ , थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

3. कां0 अनील यादव थाना खोराबार ,गोरखपुर

4. कां0 अरूण यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

5. कां0 सुरेन्द्र यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर