*अवैध असलहा,कारतूस एवं अवैध 5 कि0ग्रा0 गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* के आदेश निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/क्राइम के नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 07.02.2022 को थाना गोरखनाथ पुलिस उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह चौकी प्रभारी धर्मशाला मय हमराह व एस0एस0टी0 टीम के मजिस्ट्रेट श्री गिरिजानन्द सिंह वाणिज्य कर अधिकारी यस आई बी रेन्ज ए वाणिज्य कर गोरखपुर, उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौतम, हे0का0 इम्तियाज खाँ, का0 भीम पटेल द्वारा विधानसभा समान्य निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत चुनाव को प्रभावित कर सकने के लिए इस्तेमाल हो सकने वाले अवैध वस्तु की चेकिंग धर्मशाला बाजार पर की जा रही थी चेकिंग के दौरान रोके गये वाहन UP53CE9101 स्विफ्ट डिजायर स्लेटी रंग को चेकिग के लिए रोका गया तो वाहन चालक उमाशंकर सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी कढान बैरिया थाना केसरिया जनपद पूर्वी चम्पारण हालमुकाम निकट आँक्सफोर्ड स्कूल भगत चौराहा थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर द्वारा इधर उधर की बाते करने लगा संदिग्ध प्रतीत होने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन से डिग्गी से एक काले नीले रंग के बैग में पूरी तरह से प्लास्टिक के टेप में बाँधकर रखा गया 05 किलोग्राम अवैध गांजा व डिग्गी में स्टेपनी के ऊपर लगे कवर को हटाकर देखा गया तो एक अदद .12 बोर का अवैध तंमचा चालू हालत में व एक .12 बोर का कारतूस फसा हुआ बरामद हुआ । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना गोरखनाथ पर मु0अ0स0 25/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट व मु0अ0स0 26/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम उमाशंकर सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी कढान बैरिया थाना केसरिया जनपद पूर्वी चम्पारण हालमुकाम निकट आँक्सफोर्ड स्कूल भगत चौराहा थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी विवरण निम्न है-
*संलिप्त/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
उमाशंकर सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी कढान बैरिया थाना केसरिया जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार हालमुकाम निकट आँक्सफोर्ड स्कूल भगत चौराहा थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर उम्र- 41 वर्ष
*बरामदगी-*
1. 05 किलोग्राम अवैध गांजा
2. एक अदद .12 बोर अवैध तमंचा
3. एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर
4. घटना में प्रयुक्त कार UP53CE9101 स्विफ्ट डिजायर स्लेटी रंग
5. एक अदद मोबाइल ओप्पो कम्पनी की
6. 1000 रुपया नगद
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक व समय-*
स्थान- धर्मशाला चौराहा , दिनांक 07.02.2022 समय 22.30 बजे ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1- मु0अ0स0 25/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना गोरखनाथ गोरखपुर ।
2- मु0अ0स0 26/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी-*
1. श्री गिरजानंद सिंह वाणिज्य कर अधिकारी यस0आई0बी0 रेंज A वाणिज्य कर गोरखपुर
2. उ0नि0 अरविंद कुमार सिंह चौकी प्रभारी धर्मशाला थाना गोरखनाथ गोरखपुर ।
3. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौतम थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
4. हे0का0 इम्तियाज खान थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
5. का0 भीम पटेल थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
6. का0 मुकेश कुमार बिंद थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-