April 30, 2026

अवधेश राय हत्याकांड में में कोर्ट पहुंचा गवाह, हुई जिरह की कार्यवाही-

Spread the love

अवधेश राय हत्याकांड में में कोर्ट पहुंचा गवाह, हुई जिरह की कार्यवाही

वाराणसी। लगभग 31 साल पूर्व हुए चर्चित अवधेश राय हत्याकांड मुकदमे में सुनवाई के लिए बुधवार को चश्मदीद साक्षी विजय कुमार पांडेय जिरह की कार्यवाही के लिए बिना सुरक्षा व्यवस्था के अदालत पहुंचे। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) सियाराम चौरसिया की अदालत में विचाराधीन इस मुकदमे में अपने अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह के साथ कोर्ट में उपस्थित हुए गवाह विजय पाण्डेय से बचाव पक्ष की ओर से जिरह किया गया। बाद में जिरह जारी रखते हुए अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 15 जुलाई नियत कर दी।
बता दें कि तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र में स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था