April 30, 2026

अवधेश राय हत्याकांड की गायब फाइल बनी मुख्तार के गले फांस-

Spread the love

अवधेश राय हत्याकांड की गायब फाइल बनी मुख्तार के गले फांस

वाराणसी। लंबे समय से जेल की सलाखों में पीछे निरुद्ध बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लगभग तीन दशक पहले हुए अवधेश अवधेश राय हत्याकांड का मामला फिर से गरमाने लगा है। गवाही ही नहीं अब तो इस मामले की गायब मूल पत्रावली मुख्तार के गले की फांस बनती जा रही है बाहर हाल वाराणसी पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस ने इस मामले में मुख्तार के खिलाफ नासिर रपट दर्ज की है बल्कि कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय को उनके घर के सामने गोलियों से छलनी किये जाने के मामले में मुख्तार अंसारी के साथ भीम सिंह, राकेश न्यायिक कई लोग आरोपी बनाए गए हैं। लंबे समय से मामला सिर्फ इस वजह से टल रहा था की मूल पत्रावली ही कोर्ट से गायब हो गई थी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फोटोस्टेट पत्रावली तैयार की जा सके और उसके बाद मुकदमे का विचारण शुरू हुआ बड़ा सवाल यह था कि मूल पत्रावली कहां गई और इसे किसने गायब कराया। पुलिस ने इस मामले में अपनी तरफ से पहल करते हुए कार्यवाही शुरू की है चौकी इंचार्ज कचहरी की तहरीर पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू की गई है इसकी भनक लगने के साथ बाहुबली के खेमे में खलबली मची हुई है और कानूनी राय ली जा रही है बाहर हाल पुलिस अपनी तरफ से पूरी गोपनीयता बरतते हुए कार्रवाई कर रही है