June 11, 2026

अलोपीबाग स्थित श्री राम भोजनालय के पांच कर्मचारी शुक्रवार दोपहर में अचेत हालत में मिले-

Spread the love

प्रयागराज : अलोपीबाग स्थित श्री राम भोजनालय के पांच कर्मचारी शुक्रवार दोपहर में अचेत हालत में मिले। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। अचेत हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया जिसमें एक कर्मचारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार अन्य कर्मचारियों को सरदार पटेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की। पहले सूचना मिली थी कि फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। लेकिन जांच के बाद एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि भोजनालय में तंदूर वाली भट्टी जल रही थी। ऐसा लग रहा है कि दम घुटने से एक की मौत हुई है और चार अचेत हो गए। चारों के इलाज के लिए मेला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय से भी डॉक्टर पहुंच गए हैं। एक को छोड़ तीन की हालत धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। पुलिस ने बताया कि अमेठी के मोनू की मौत हुई है। जबकि मुनिराज पाल, शशि कुमार, प्रदीप यादव और शिव शंकर का इलाज चल रहा है।