September 27, 2026

अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड को लेकर यूपी सरकार के आबकारी मंत्री रामनरेश अगिनहोत्री ने कहा कि बेहद दुखद घटना है, संवेदना व्यक्त करता हूँ- अजय मिश्रा

Spread the love

एंकर- अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड को लेकर यूपी सरकार के आबकारी मंत्री रामनरेश अगिनहोत्री ने कहा कि बेहद दुखद घटना है, संवेदना व्यक्त करता हूँ, सरकार हर मदद को तैयार है, जो लोग मरे है उनके परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। घटना के दोषी जिला आवकारी अधिकारी, आवकारी निरीक्षक, आवकारी के सिपाही उनको तत्काल निलंबित कर दिया गया। इलाके के थानाध्यक्षों को भी निलंबित किया गया है, मजिस्ट्रियल जांच बैठाई गई है। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। जो लोग पकड़े गए है उनके खिलाफ गैंगेस्टर एनएसए और कड़ी धाराओं में मुकद्दमा कायम किया गया है, कड़ी कार्यवाई की जा रही है। जो फरार है उन पर इनाम घोषित किया गया है, कोई दोषी बख्सा नही जाएगा। प्रदेश में जहरीली शराब बिकना बन्द हो, माफियाओं के खिलाफ कार्यवाई हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए है।

 

बाइट-1 रामनरेश अगिनहोत्री     आबकारी मंत्री