April 19, 2026

अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किए 3 शातिर लूटेरे को – अजय मिश्रा

Spread the love

अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किए 3 शातिर लूटेरे देसी तमंचा कारतूस वा लूट का माल बरामद

राजधानी में लूट छिनौती जैसे घटनाओ को अंजाम देकर हो जाते थे तेज़ी से फरार।आफाक, हनीफ, तौफीक नामक शातिर लूटेरो पर अलीगंज पुलिस ने कसा शिकंजा।लूटेरो के पास से 1 अदद देसी तमंचा 315 बोर, 1 ज़िंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त (अपाचे)बाइक, 2 अदद मोबाइल फोन, 1880 रुपए नगदी पुलिस ने किया बरामद।CP सुजीत कुमार पांडेय के निर्देशानुसार DCP सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के आदेश पर काम कर रहे इंस्पेक्टर अलीगंज फरीद अहमद की पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।