April 21, 2026

अलग अलग आरोप से जुड़े कुल 06 आरोपियों को शंकरगढ़ की पुलिस ने किया गिरफ्तार-

Spread the love

*अलग अलग आरोप से जुड़े कुल 06 आरोपियों को शंकरगढ़ की पुलिस ने किया गिरफ्तार* शंकरगढ़ प्रयागराज।शंकरगढ़ की पुलिस ने अपराधियो की धरपकड़ अभियान में आज अलग अलग आरोप से जुड़े कुल छ लोगो को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही को पूरा किया है।पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व दरोगा प्रवेश कुमार यादव ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के सदर बाजार कस्बा शंकरगढ़ से मु0न0 1009/19 धारा 504/506 IPC थाना शंकरगढ़ से सम्बन्धित 01 वारंटी अभियुक्त गोपाल रंजन राय पुत्र प्रमोद रंजन राय निवासी वार्ड नं0 8 सदर बाजार कस्बा व थाना शंकरगढ़ प्रयागराज को गिरफ्तार कर सम्बन्धित कार्यवाही की गई।इसी क्रम में थानाध्यक्ष शंकरगढ़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शांतिभंग की धारा 151, 107, 116, में ऋषभ कुमार पाण्डेय निवासी धनवरिया सेमरिया रीवा मध्य प्रदेश,अक्षत मिश्र केवटी बैकुण्ठपुर रीवा,जितेंद्र कुमार सिंह जमीरा कालोनी चित्रकूट, लालबहादुर कलचिहा चित्रकूट,तथा अरुण कुमार निवासी कलचिहा चित्रकूट को गिरफ्तार किया और विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।