*जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी गाँव में अराजक तत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर की प्रतिमा,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम**क्षेत्राधिकारी सदर के समझाने पर भी नही माने ग्रामीण पुलिस ने भाजी लाठी**जंसा/वाराणसी -उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरते जाने के बावजूद वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौखंडी में बाबा साहेब डॉ भीमराव राम जी अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की सनसनी खेज खबर सामने आई है।घटना वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र की है।जंसा क्षेत्र के चौखंडी गांव तालाब के पास पर स्थापित अम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया है।मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।सूबे में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के पीछे क्षेत्र के बाहर के भी अराजकतत्वों का हाथ है।सोमवार की रात को अम्बेडकर प्रतिमा का गर्दन तोड़े जाने की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने जब यह देखा कि अम्बेडकर जी की प्रतिमा टूटी है तो इसकी खबर गाँव मे आग की तरह फैल गयी और कुछ ही समय मे दलित वर्ग के लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर भाऊपुर-कालिकाधाम मार्ग पर चक्काजाम कर दिए जिससे आवागमन लगभग चार घण्टो तक बाधित रही।घटना की सूचना पाते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों का काफी समझाई लेकिन ग्रामीण नही माने जिसकी सूचना एसओ जंसा मनोज कुमार ने क्षेत्राधिकारी सदर को दी क्षेत्राधिकारी सदर ने घटना की सूचना पाते ही तत्काल घटना स्थल पहुँचकर नारेबाजी चक्काजाम कर रहे लोगो को 24 घण्टे के अंदर प्रतिमा लगाने का आश्वसन दे रहे थे लेकिन बात नही बनी तो क्षेत्राधिकारी सदर के मौजूदगी में चार थानों की फोर्स जंसा, लोहता,कपसेठी व बड़ागाँव ने चक्काजाम कर रहे लोगो पर लाठी भांजकर चक्काजाम समाप्त कराई।तनाव को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार शाम को नई प्रतिमा स्थापित कर माहौल को शांत करने को कहे तब जाकर ग्रामीणों ने बात को माना।**क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार बीती रात चौखंडी गांव में कुछ अराजक तत्वों ने डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा का गर्दन तोड़ दिया था।इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम तक डॉ0 अम्बेडकर की नई प्रतिमा अपने मौजूदगी में स्थापित कराने को कहे है*।
रिपोर्टर–सतीश कुमार

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza