अयोध्या में SP प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर फायरिंग, कोई घायल नहीं, जांच जारी
उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर कथित तौर पर हमला हुआ है. शुक्रवार देर रात उनियार से जाहना बाजार जाते समय मियोपुर में यह फायरिंग और पथराव की घटना सामने आई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. विकास सिंह नामक व्यक्ति पर हमले का आरोप है. महाराजगंज थाने में एफआईआर के लिए तहरीर दी जा रही है.
अभय सिंह पूर्व विधायक और अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में उनका सामना बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी से होगा, जो बीजेपी के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी हैं.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-