अयोध्या : ट्रस्ट भूमि विवाद में नया बवाल, ट्रस्ट को रजिस्ट्री करने वाला हरीश पाठक उर्फ बबलू पाठक उर्फ हरिदास पुलिस रिकॉर्ड में फरार है। 2016 में गोट फार्मिंग योजना में धोखाधड़ी के आरोप में उस पर अयोध्या के कैंट थाने में एक शुक्ल जी के द्वारा केस लिखवाया गया था जिसमे 2019 में उसके खिलाफ nbw जारी किया गया था। पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि वो ढूंढे नही मिल रहा। अब वो यहां रजिस्ट्री कर रहे हैं। अयोध्या से कुछ किलोमीटर दूर बस्ती ज़िले के छावनी थाना क्षेत्र के पटकापुर चौराहे के पास इसने काफी ज़मीन ली है वहीं का ये रहने वाला है। वहां इसने दुर्गाजी भव्य मन्दिर बनवाया है जो बिल्कुल अयोध्या बस्ती हाई वे पर ही है।अयोध्या में 95 से 98 के बीच इसके अचानक बड़े आदमी बन जाने की बड़ी चर्चा रही थी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-