ब्रेकिंग रामगंज । अमेठी जिले के रामगंज थानान्तर्गत मंगरा गांव के नव निर्वाचित प्रधान इमरान खान ने निकाला विजय जुलूस । निर्वाचन आयोग, माननीय उच्च न्यायालय, व शासन के आदेश को दिखाया ठेंगा । प्रतिबन्ध के बावजूद भी निकाला जुलूस । यही नही दर्जनों बाइक व फोर व्हीलर के साथ गांव की गलियों पूरवो में जुलूस के साथ नया पाकिस्तान आया ,इमरान आया चलते रहे गाने । गांव में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की पूरी की गई कोशिस । इस जुलूस व गाने से दूसरे सम्प्रदाय के लोगों के साथ गांववासियों में भारी आक्रोश । जिसकी गवाही वायरल वीडियो खुद ब खुद दे रहा है । वीडियो उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो हरकत में आयी रामगंज पुलिस । फिलहाल प्रभारी निरीक्षक रामगंज मनोज कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कि जुलूस निकालने वाले प्रधान इमरान के घर व गांव में दविश दी जा रही है । उसे शीघ्र गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करके सलाखों के पीछे किया जाएगा । गांव में शांति ब्यवस्था कायम है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-