अमरनाथ यात्रा: आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, यह हैं जरूरी नियम
नई दिल्लीः
हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थल अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होगा. यह यात्रा 56 दिनों तक चलती है. यात्री बालटाल मार्ग से होकर अमरनाथ गुफा तक जाएंगे और बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे. यह गुफा मंदिर 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यात्रा 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी. एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा क दौरान सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू रहेंगे और इस दौरान सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाएगा.
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने बताया, ”दोनों रूट के लिए रजिस्ट्रेशन पूरे देश में 446 बैंक शाखाओं के जरिए 1 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक (316), जम्मू कश्मीर बैंक (90) और यस बैंक (40) की शाखा शामिल हैं.”





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-