September 30, 2026

अमनमणि त्रिपाठी के आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा- अजय मिश्रा

Spread the love

*भगोड़ा घोषित विधायक*

 

*अमनमणि त्रिपाठी के आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा;*

 

लखनऊ से गोरखपुर पहुंची पुलिस ने की कार्यवाही।

 

*गोरखपुर ।*

उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी के गोरखपुर आवास पर रविवार को लखनऊ पुलिस ने 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर लखनऊ की गौतलपल्ली थाने की पुलिस विधायक के आवास पर पहुंची थी। इसके तहत विधायक के तय समय के अंदर कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखना होगा।

शहर के कोतवाली थाना के दुर्गाबाड़ी इलाके में विधायक अमनमणि का आवास है। जहां आज कोतवाली पुलिस के साथ लखनऊ की गौतमपल्ली थाने की पुलिस ने जाकर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है। कारोबारी ऋषि पाण्डेय को अगवा करने और धमकाने के मामले में कुछ दिन पहले ही एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी पर नहीं आने पर विधायक पर गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। हालांकि इस मामले में किसी ने कुछ भी कहने से इंकार किया है।

नौतनवां विधानसभा से अमरमणि त्रिपाठी निर्दल विधायक है। इसके पहले भी विधायक अमनमणि त्रिपाठी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पत्नी सारा सिंह की मौत के मामले में अमन को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। दूसरी तरफ कारोबारी ऋषि पांडेय को अगवा कर धमकाने के मामले में कोर्ट ने विधायक अमनमणि पर शिकंजा कसा है। आगामी 4 मार्च को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है।