August 4, 2026

अब शनिवार और रविवार की जगह सिर्फ रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

यूपी में अनलॉक-4 की स्थितियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने अब शनिवार और रविवार की जगह सिर्फ रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक खुलेंगे। प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बंदी सिर्फ रविवार के दिन कराई जाएगी। मंगलवार को लखनऊ में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद सीएम योगी ने यह फैसला लिया है।

 

सरकार के इस फैसले के बाद हफ्ते में 6 दिन लोगों को बाहर निकलने की छूट होगी। हालांकि रविवार के दिन लोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सीएम योगी ने इस बाबत अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले सरकार की ओर से मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को प्रदेश में अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी की थी। नई नियमावली के तहत 21 सितंबर से प्रदेश में सार्वजनिक कार्यक्रमों में 100 लोगों की सहभागिता की इजाजत दे दी गई है। इसके साथ ही राज्य में मेट्रो रेल के संचालन और ऑनलाइन एजुकेशन के लिए शिक्षकों को स्कूल बुलाने के नियम भी बनाए गए हैं।