अब वाराणसी में डीजल फ्यूल डिलीवरी सर्विस सेवा हुआ लांच
वाराणसी।भारत के पहले और सबसे बड़े डोरस्टेप फ्यूल डिलीवरी स्टार्टअप फ्यूलबडी ने वाराणसी शहर में अपनी सेवाएं शुरू की है। फ्यूलबडी 2017 में स्थापना के बाद से निरंतर अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है और इसका लक्ष्य देश भर में जगह-जगह फ्यूल (ईंधन) की पहुंच को आसान बनाना है, वर्तमान में इसकी शाखाएं देशभर में 120 से अधिक शहरों में है और इसका विस्तार तेजी से बढ़ रहा है।
रोजमर्रा की फ्यूल की जरूरत को स्थानीय स्तर पर लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से फ्यूलबडी ने सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर वाराणसी में इस आधुनिक तकनीक को प्रेरित करने के लिए एमिनेंस स्टालवार्ट बिल्डटेक के सहयोग से इसे लांच किया है। भारतीय प्रमुख शहरों में इस नई तकनीक से लोगों को फायदा मिल रहा है।
फ्यूलबडी छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों जैसे होटल, परिवहन इकाइयों और आतिथ्य सेवा प्रदाताओं के काम आएगा, जो कि इसका लाभ उठाना चाहते हैं। सुविधाजनक फ्यूल वितरण से रोजमर्रा की जरूरत को आसान बनाने और समय और संसाधनों की संभावित बचत में सहायता मिलने की उम्मीद है।
“हम खूबसूरत शहर वाराणसी में फ्यूलबडी को लांच करके बेहद खुश हैं। ये शहर अपने सांस्कृतिक सौंदर्य और लजीज व्यंजनों के लिए जाना जाता है, हमने गंगा के तट पर बसे इस शहर में तकनीक की मदद से लोगों को फायदा पहुंचाने की कल्पना की है। इससे वाणिज्यिक और आवासीय इकाइयों को बिना किसी परेशानी के काम करने में मदद मिलेगी। एसएमई और एमएसएमई जिन्हें निरंतर फ्यूल की जरूरत होती है, उनके दरवाजे तक इसकी डिलीवरी न केवल सुविधाजनक होगी, बल्कि किफायती भी होगी साथ ही खरीदार को समय पर इसकी पहुंच से उनके व्यापार को सुचारू रूप से चलाने में मदद भी मिलेगी।” ये बातें शुक्रवार को एक होटल में फ्यूलबडी के सीईओ नीरज गुप्ता ने कहीं।
कोई भी खरीदार फ्यूलबडी ऐप पर सीधे फ्यूल ऑर्डर कर सकता है, जिसमें न्यूनतम ऑर्डर 20 लीटर तक है। उपयोगकर्ता अपने फोन पर ऐप का उपयोग करके ईंधन खरीद सकेंगे और ऑर्डर देने के तीन से चार घंटे के भीतर उनके चुने हुए जगह पर फ्यूल पहुंच जायेगा।
तेजी से और सुविधाजनक फ्यूल वितरण के बारे में बात करते हुए, एमिनेंस स्टालवार्ट बिल्डटेक के मालिक यशवंत सिंह ने कहा, “हम फ्यूलबडी के साथ वाराणसी में फ्यूल डिलीवरी सर्विस में सहयोग करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं और इस शहर को एक तकनीकी आधारित सांस्कृतिक केंद्र बनने में योगदान देने की उम्मीद करते हैं। चौबीसों घंटे संचालित होने वाले बाजार के सामने तुरंत फ्यूल पहूंचाना महत्वपूर्ण होता जा रहा है। इस पार्टनरशिप के माध्यम से, हमारा लक्ष्य फ्यूल की खरीद को न केवल आसान बल्कि अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। आसानी से फ्यूल की उपलब्धता लोगों को फ्यूल स्टेशन पर जाने और अनायास ट्रैफिक की झंझट से मुक्ति दिलायेगी जिससे वे आसानी काम करने में सक्षम होंगे।”
फ्यूलबडी ने एनसीआर क्षेत्र में छोटे पैमाने पर अपनी सर्विस शुरू की थी और अब इसका विस्तार देशभर के 120 से अधिक शहरों में हो चुका है। इस संस्था को अपने ग्राहकों को अब तक 8 करोड़ लीटर से अधिक फ्यूल देने का मिला है और यह दिन पर दिन मजबूत और व्यापक होता जा रहा है।
डिलीवरी प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित होने के कारण, उपयोगकर्ता अपने ऑर्डर को तब तक ट्रैक कर सकता है जब तक कि वह उनके दरवाजे तक नहीं पहुंच जाता। उपयोगकर्ता की सुविधा के अनुरूप इसके ऐप पर भुगतान के लिए विभिन्न विकल्प बनाए गए हैं। इसके अलावा, इसमें फ्यूल की गुणवत्ता की जांच के लिए एक विकल्प दिया गया है, जिससे खरीदार डिलीवरी के दौरान आपूर्ति किए गये ईंधन की गुणवत्ता की जांच कर सकता है।
फ्यूलबडी ने फ्यूल वितरण को डिजिटल बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और ईंधन आपूर्ति को विकेंद्रीकृत करने की महत्वाकांक्षा के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। अपनी विशेषता के साथ, यह फ्यूल की रोजमर्रा की जरूरत के अनुरूप लोगों को एक परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करना चाहता है।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ