October 28, 2026

अब रोजमर्रा की सेवाओं के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान- अजय मिश्रा

Spread the love

*जब सीएम योगी हैं साथ, तो परेशान होने की नहीं है बात*

 

*अब रोजमर्रा की सेवाओं के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान*

 

*स्किल्ड वर्कर्स को मिलेगा रोजगार, लोगों को घर बैठे मिलेगी सुविधा*

 

*वेबपोर्टल www.sewamitra.up.gov.in, ऐप और कॉल सेंटर 155330 से ली जा सकती है सुविधा*

 

*स्किल्ड वर्कर्स पोर्टल पर ही रोजगार के लिए कर सकते हैं आवेदन, कौशल विकास मिशन कराएगा ट्रेनिंग*

 

*एक लाख स्किल्ड वर्कर्स को निशुल्क टैबलेट देगी यूपी सरकार*

 

*श्रम विभाग की ओर से अधिक से अधिक स्किल्ड वर्कर्स को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से 25 जिलों में सेवा मित्र सेवा शुरू*

 

*50 सीटर कॉल सेंटर तैयार, जल्द ही शेष सभी जिलों में इसे शुरू किया जाएगा*

 

*यह मिल रहीं सुविधाएं*

पोर्टल, ऐप और काल सेंटर के माध्यम से एसी की सर्विस और रिपेयर, उपकरण की मरम्मत, कार रिपेयर और सर्विस, कारपेंटर, सफाई और डिस इंफेक्शन, इलेक्ट्रिशियन, आईटी हार्डवेयर और सर्विस, नर्सिंग सर्विसेज, प्लंबर, आरओ सर्विस और रिपेयर, महिलाओं और पुरुषों के लिए नाई आदि सेवाएं उपलब्ध हैं।

 

*इन जिलों में मिल रहीं सेवाएं*

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मीरजापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी