August 18, 2026

अब तक देश भर की अहम खबरें – अजय मिश्रा

Spread the love

*दिल्ली*

 

लंदन से दिल्ली लौटे विमान में यात्रियों को कोरोना, कोरोना संक्रमित मिले पांच यात्री और क्रू सदस्य, 31 दिसंबर तक वहां से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध .

 

 

*आगरा*

 

डीवीवीएनएल के एमडी कार्यालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का किया गया सम्मान, कॉन्फ्रेंस हॉल में विद्युत अधिकारियों संघ बैठक, बैठक में एमडी सौम्या अग्रवाल मौजूद.

 

*लखनऊ*

 

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मुलाकात की, सीएम योगी से सीएम आवास पर मुलाकात.

 

 

*बुलंदशहर*

 

भाई को फर्जी केस में फंसाने के लिए मारी गोली, केस में फंसाने के लिए युवक खुद को मारी गोली, भाई पर गोली मारने का लगाया आरोप, खुद को गोली मारने वाला युवक हिरासत में, सिकन्दराबाद कोतवाली क्षेत्र की घटना.

 

 

*ब्रेकिंग*

 

क्रिकेटर सुरेश रैना और गुरु रंधावा समेत कई सिलिब्रिटीज के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया। एक पब में कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप।

 

 

*नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने काठमांडू में अपने आधिकारिक आवास पर अपने समर्थकों के साथ की बैठक। नेपाल के राष्ट्रपति ने अपनी संसद को भंग कर दिया है और अप्रैल-मई में होने वाले मध्यावधि राष्ट्रीय चुनावों की घोषणा की है।

 

 

*ऋषिकेश*

 

नगर निगम ने आस्था पथ की ओर पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को आकर्षित करने के लिए एक नई पहल की, नगर निगम आस्था पथ के किनारे 20 प्रजातियों के गुलाब और गेंदे के पौधे लगाने जा रहा है।

 

 

*अलीगढ़*

 

AMU में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने AMU परिसर के बाहर फ्लैग मार्च के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की।

 

 

*इटावा*

 

45 से अधिक आपराधिक मुकदमो में फरार चल रहे गैंगेस्टर अनीस उर्फ पाशु पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 25 से 50 हजार रुपये की, SSP आकाश तोमर के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गैंगेस्टर अनीस उर्फ पाशु की 6 करोड़ से अधिक की सम्प्पति जब्त की।