August 31, 2026

अब तक की प्रमुख खबरें देश – दुनिया की

Spread the love

अब तक की प्रमुख खबरें 27 मार्च 2019

गोवा में मिडनाइट ड्रामा, एमजीपी के 2 विधायक बीजेपी में शामिल – गोवा में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मंगलवार देर रात सरकार में शामिल महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी टूट गई। पार्टी के दो विधायक बीजेपी में शामिल हो गए।

कांग्रेस की ‘न्याय स्कीम’ पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल – लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को नोटिस भेजा है

टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायक ने पार्टी दफ्तर से उठवा लीं 300 कुर्सियां – महाराष्ट्र में लोकसभा का टिकट कटने से संभवतया खिन्न हुये कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां उठवा लीं।

फारुक अब्दुल्ला का सनसनीखेज खुलासा- मुख्यमंत्री बनाने पर कांग्रेस को 1500 करोड़ रुपये देने को तैयार थे जगन – फारुक अब्दुल्ला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वाईएसआर प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस को पेशकश की थी कि यदि वह उन्हें तत्कालीन एकीकृत आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बना देती है तो वह 1500 करोड़ रुपये देंगे।

बीजेपी उम्मीदवार ने कार्यकर्ताओं से कहा बूथ लूटने वाले को सीने में गोली मारो – बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शायंतन बसु ने अपने पार्टी कॉडर से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जो भी बूथ लूटने की कोशिश करे, उसे गोली मार दी जाए

ममता बनर्जी का पीएम मोदी मोदी पर निशाना, बोली-आडवाणी की हुई बेइज्जती – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को लाल कृष्ण आडवाणी के बहाने भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर सवाल उठाए।

अब सियाचिन में पाकिस्तानी सेनाको कभी भी मसल सकता है भारत – भारतीय थलसेना अब विश्व के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन में पाकिस्तान की सेना को मसल कर रख देगी क्योंकि उसे किसी भी मौसम में उड़ान भरने में सक्षम अमेरिकी चिनूक हैलीकाप्टर जो मिल गए हैं

भगोड़े नीरव मोदी की पेंटिंग्स करोड़ों में हुई नीलाम – पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की पेटिंग्स की मुंबई में आयकर विभाग ने नीलामी की। देश छोड़कर लंदन भाग चुके नीरव मोदी की पेटिंग्स की नीलामी 54.84 करोड़ रुपये में हुई। आयकर विभाग को ये राशि मिलेगी।

चुनावी रैली में संबित पात्रा हाथ में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति लेकर पहुंचे – कांग्रेस ने संबित पात्रा के खिलाफ ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि संबित पात्रा ने चुनाव रैली में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा ले जाकर आदर्श आचार संहित का उल्लंघन किया है

दंपति से 2.17 करोड़ की ठगी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव समेत 9 के खिलाफ मामला दर्ज – तेलंगाना में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कुल नौ लोगों ने दंपति के साथ 2.17 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है, जिसमे भाजपा के महासचिव का नाम भी शामिल है।