September 20, 2026

अब तक की देश भर की अहम खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love

*राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

 

दिल्ली

 

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे मन की बात, 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’, 2020 का आखिरी बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम.

 

*केंद्र सरकार और किसानों के बीच मंगलवार को होगी अगले दौर की वार्ता, सरकार ने किसान संगठनों द्वारा भेजे गए बातचीत के प्रस्ताव को किया स्वीकार।

 

 

*गोंडा*

 

ब्रिटेन में कोरोना को लेकर गोंडा में अलर्ट, यूके से आये युवक को किया गया होम क्वारेंटीन, हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से आया युवक, वजीरगंज में अपने पैतृक घर में क्वारेंटीन, क्वारेंटीन युवक का लिया गया सैंपल, स्वास्थ्य टीम युवक की निगरानी में लगी।

 

 

*Earthquake of magnitude 3.5 on the Richter scale hit Changlang in Arunachal Pradesh at 3:18 am today.

 

 

*With 18,732 new COVID infections, India’s total cases rise to 1,01,87,850

 

With 279 new deaths, toll mounts to 1,47,622 . Total active cases at 2,78,690

 

Total discharged cases at 97,61,538 with 21,430 new discharges in the last 24 hours.

 

 

*भारत में सबसे पहले ऑक्सफोर्ड के कोरोना वैक्सीन को मिल सकती है इमर्जेंसी यूज की मंजूरी।

 

 

*लखनऊ – *

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज 10 .15 बजे सरसावा अर्जुनगज पहुचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेगे।

 

*भारत में कल (26 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,81,02,657 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,43,368 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

 

 

*यूरोप के कई देशों में आज से व्यापक स्तर पर कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण शुरू होगा. जर्मनी, हंगरी और स्लोवाकिया ने महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन की शुरूआत की. स्पेन और फ्रांस में आज से आरंभ होगा टीकाकरण कार्यक्रम*

 

 

*भारतीय जनता पार्टी कल से 30 दिसंबर तक*

 

*एक राष्ट्र एक चुनाव’पर25* *वेबिनार आयोजित करेगी*

 

 

*ब्रेकिंग…

लखनऊ/ग्रामीण

 

बक्शी का तालाब इलाके में युवक की हत्त्या,शव असती रोड़ पर फेंका गया, मौके पर पुलिस मौजूद।

 

 

*अमेठी*

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने आवास से निकली, गौरीगंज से रायबरेली के सलोन के लिए निकली, हाजीपुर में चौपाल में लेंगी हिस्सा .

 

 

*बिग ब्रेकिंग न्यूज*

✍️

 

*यूपी में वाहनों पर जाति सूचक शब्द यानी अपनी जाति लिखने पर धारा 177 के तहत होगी कार्रवाई वाहन भी होगा जब्त*…

 

 

*मेरठ*

 

प्रसपा नेता अमित जानी पर 2 मुकदमे दर्ज, हॉस्पिटल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी , असलहा धारियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे जानी, बिना परमिशन के जनसभा करने पर भी मुकदमा, 17 दिसंबर को शिवपाल यादव की रैली कराई थी, अक्सर विवादों रहते हैं प्रसपा नेता अमित जानी.

 

 

*उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पुलिस के सीनियर अफसर नोडल अधिकारी के रूप में तैनात…

किसान आंदोलन के मद्देनजर जिलों में जाएंगे। आंदोलन वाले किसानों से बात करेंगे। उनकी सूची बनाएंगे। डैमेज कंट्रोल की कोशिशें करेंगे।

 

 

*लखनऊ*

 

CM योगी कुछ ही देर में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 4 साहबजादे एवं माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित *साहिबजादा दिवस* पर गुरुबाणी कीर्तन में सम्मिलित होंगे।

 

 

*ग़ाज़ियाबाद*

 

मारूती सुजुकी के शोरूम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, शोरूम के अंदर सैकड़ों नई गाड़ियां मौजूद, फायर ब्रिगेड मोके पर अभी नहीं पहुंची ,मेरठ रोड डीपीएस स्कूल के पास का मामला.

 

 

*देवरिया*

 

CMO कार्यालय में हैरान करने वाला कारनामा, व्यापम घोटाले का अभियुक्त का फर्जी हस्ताक्षर, डॉ गौरव शाही का बन रहा था फर्जी हस्ताक्षर, गौरव शाही कई दिनों से नही आ रहे ऑफिस,CMO कार्यालय में अटैच है गौरव शाही,CMO ने हस्ताक्षर रजिस्टर को किया सील, जांच के लिए जांच कमेटी गठित की.

 

 

*रायबरेली*

 

जेसीबी की ट्रेन से टक्कर का मामला, थर्ड एसी कोच के शीशे टूटने पर तलब, रेल विकास निगम लिमिटेड के अफसर तलब, रेलवे बोर्ड ने आज अफसरो को तलब किया, बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन जेसीबी से टकराई थी, लखनऊ में डीआरएम के आदेश पर बदले थे टूटे शीशे.

 

 

*मणिपुर:

 

गृह मंत्री अमित शाह इंफाल पहुंचे। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

 

 

*कुशीनगर*

 

पत्रकार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पत्रकार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, कुछ दिन पूर्व पत्रकार के बेटे की हुई थी मौत, सदमे में आत्महत्या करने की आशंका, पड़रौना थाना क्षेत्र के रतनवा गांव का मामला.

 

 

*दिल्ली*

 

पीएम के मन की बात कार्यक्रम का विरोध, मन की बात कार्यक्रम का किसानों ने विरोध किया, ताली,थाली बजाकर किसाने ने विरोध जताया, बॉर्डर पर डटे किसानों ने जताया विरोध, सरकार सो रही है , हम जगाने के लिए थाली बजा रहे -किसान

 

 

*ग्रेटरनोएडा*

 

ब्रिटेन से लौटे 2 लोगों में कोरोना की हुई पुष्टि, 160 लोगों की जांच में 2 महिलाएं पॉजिटिव, न्यू कोरोना स्ट्रेन होने की आशंका, दोनों का जिम्स हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, ACMO डॉ दीपक ओहरी ने की पुष्टि.

 

 

*लखनऊ*

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू नजरबंद, अजय लल्लू को पुलिस ने किया नज़रबंद, लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर नजरबंद, कांग्रेस की पदयात्रा के चलते किया नजरबंद, कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ यात्रा .

 

 

*UP में बदमाशों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जारी,ग्रेटर नोएडा में रणदीप भाटी गैंग से जुड़े एक बदमाश की कार जब्त,15 लाख की SUV कार को जारचा पुलिस ने किया जब्त,पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई।

 

 

*मथुरा*

 

वृद्ध महिला की सन्दिग्ध हालत में हुई मौत , सरकारी महिला आश्रय सदन में मृत मिली, आग लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई, चैतन्य बिहार स्थित महिला आश्रय का मामला.

 

 

*लखनऊ*

 

यूपी में युवाओं को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार,योगी सरकार हर जिले में आयोजित करेगी कार्यशाला,उद्यमिता की बारीकियां, आइडिया और ट्रेनिंग देगी प्रदेश सरकार,प्रदेश सरकार बीएसई, एनएसई, बैंकर्स और विशेषज्ञों की लेगी मदद।

 

 

*लखनऊ*

 

आम आदमी पार्टी की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह करेंगे पीसी, 1.30 बजे आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता, दिल्ली के विकास मॉडल पर प्रेस वार्ता करेंगे, विशिष्ट व्यक्तियों की ज्वाइनिंग कार्यक्रम भी.

 

 

*अप्डेट–

 

उक्त प्रकरण में आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा सलाख़ों के पीछे।

 

 

*दिल्ली*

 

RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन

 

📍गाजीपुर बॉर्डर पर लगा रक्तदान शिविर

 

📍आरएलडी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

 

📍बार्डर पर खाने-पीने का समान वितरित किया.

 

 

*मुंबई*

 

गृह मंत्री अनिल देशमुख का बड़ा बयान-सुशांत मामले पर जल्द से जल्द रिपोर्ट दे CBI,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी जल्द सामने आनी चाहिए।

 

 

*जम्मू कश्मीर में 6 आतंकी पकड़े गए. आतंकियों से कई हथियार बरामद।

 

*मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत (Varsha Raut) को नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया है. ये समन PMC बैंक घोटाला मामलें में जारी किया गया है. इसके मुताबिक, वर्षा राउत को ED ने किया 29 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है.

 

 

*MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित, लटक गया लव जिहाद के खिलाफ कानून।

 

कोरोना महामारी के बीच सोमवार से तीन दिवसीय विधानसभा का सत्र शुरू होना था, लेकिन अब उसे सर्वसम्मति से स्थगित कर दिया गया है।