*गोरखपुर*
छात्रावास खाली करने के विरोध में गोरखपुर विश्विद्यालय के छात्रों ने दिया धरना, 27 दिसम्बर तक छात्रावास करने का है निर्देश, परास्नातक और विधि के छात्रों ने दिया धरना, प्रसाशनिक भवन के सामने धरने पर बैठे छात्र, कुलपति को मौके पर बुलाने की कर रहें मांग.
*गोंडा*
3 दिन से लापता किशोर का मिला शव, पेड़ से लटका शव देख इलाके में सनसनी, परिजनों ने लिखाया था अपहरण का मुकदमा, परसपुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गुरेटी का मामला.
*मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग*
VIP इलाके में दवाई फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूर और 1 महिला गंभीर रूप से घायल, डीएम आवास के पीछे ब्लॉस्ट से मचा हड़कंप, फैक्ट्री में ब्लास्ट से बिल्डिंग हुई धराशायी, फायर NOC के बिना चल रही थी फैक्ट्री, नगर कोतवाली के अंबा बिहार का मामला.
*केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का ब्यान-
2014 में मुझे उकसाया गया, अपमानित किया गया था। तब मैंने वचन दिया था कि 2019 में अमेठी की सीट जीतकर रहूंगी। आज मैंने मन से कहा कि कांग्रेस अगर प्रताड़ित करती रही तो अमेठी का कार्यकर्ता सुनिश्चित करेगा कि 2024 में रायबरेली सीट पर भी भाजपा का कमल खिलेगा।
*झाँसी*
25 हजार का इनमी पवन यादव गिरफ्तार, घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, रक्सा थाने के सिमरा नहर से गिरफ्तारी, हत्या लूट की वारदातों में वांछित था पवन.
*कांग्रेस की पदयात्रा पर प्रियंका गांधी का ट्वीट:*
आप किसानों की दुर्दशा को लेकर पदयात्रा निकाल रहे हैं,गोवंश पर अत्याचार का आप पर्दाफाश कर रहे हैं,आप गाय बचाओ, किसान बचाओ का नार बुलंद कर रहे हैं,दुनिया की कोई भी शक्ति आपको रोक नहीं सकती-
*दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस.एन श्रीवास्तव करने वाले हैं संघू बॉर्डर और टिकड़ी बॉर्डर का दौरा* …किसानों के धरना- प्रदर्शन के मद्देनजर मौजूदा कानून व्यवस्था का जायजा लेने और उस व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने संबंधित मसलों पर DCP सहित अन्य अधिकारियों से लेंगे रिपोर्ट … *शाम के करीब पौने पांच बजे तक संघू बॉर्डर पर पहुंच जाएंगे दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव*
*ग़ाज़ियाबाद*
आंदोलित किसानों ने रास्ता खोला,दिल्ली से आने वाले रास्ते को किसानों ने खोला,डीएम के हस्तक्षेप के बाद रास्ता खोलने को तैयार हुए किसान,सुबह से ही किसानों ने NH-9 को कर रखा था बंद, गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर किसानों का जमावड़ा।
*पश्चिम बंगाल में 1 जून से दसवीं और 15 जून से होंगी 12वीं की परीक्षाएं। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन ने किया ऐलान।
*हरिद्वार*
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 2 दिवसीय भारत विकास प्रदर्शनी का लोकार्पण किया, कहा- इस तरह की प्रदर्शनी से पीएम मोदी के मेक इन इंडिया के सपने को पूरा करने में मिलेगी मदद।
*सहारनपुर*
UK से लौटे 18 लोगों के सैंपल लिए गए,सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया।
*ग़ाज़ियाबाद*
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत,इंजेक्शन लगाने के 5 मिनट बाद ही महिला की मौत,इंदिरापुरम में मेडिकल स्टोर के अंदर चल रहा था क्लीनिक,पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया।
*दिल्ली*
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान-समाधान निकालना किसान के हाथ में नहीं, सरकार के हाथ में है,किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं,किसान हारेगा तो सरकार हारेगी,किसान जीतेगा तो सरकार भी जीतेगी।
*बिहार उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने अरुणाचल प्रदेश में JDU के 6 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कहा वो उनका अपना फैसला है, हम उनकी बात नहीं कर सकते। इसका कोई असर बिहार में नहीं पड़ेगा।
*दिल्ली*
सिंघु बॉर्डर से किसानों का बड़ा ऐलान-केंद्र सरकार MSP पर कानून बनाए,तीनों कानून, पराली अध्यादेश को वापस ले सरकार, सरकार ये बात मानती है तो 29 दिसंबर को बात करे,29-30 दिसंबर को एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर पर मार्च करेंगे ट्रैक्टर।
*ब्रेकिंग*
NDA के सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने आज NDA छोड़ने का ऐलान कर दिया।
*मेरठ में लंदन से लौटे 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, तीनों में कोरोना का नया स्ट्रेन पाए जाने की आशंका.
*कमिशनरेट पुलिस लखनऊ ने मोहनलालगंज में हुए सुजीत पांडेय हत्याकांड में संदिग्धों का जारी किया स्केच।
कृपया अधिक से अधिक शेयर करें🙏🏻
*सूचना*
मा0मुख्यमंत्री जी *कल* दिनांक: *27* दिसंबर 2020(रविवार) पूर्वाहन 11:30बजे, साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 4 साहबजादे एवं माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित *साहिबजादा दिवस* पर गुरुबाणी कीर्तन में सम्मिलित होंगे।
स्थान- 5 कालिदास मार्ग लखनऊ।
*CM OFFICE LOKBHAWAN*
*बदायूँ*
सीसीटीवी में कैद हुई महिला से चेन लूट,
📍सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी,
📍इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नदेरी रोड की घटना.
*कन्नौज*
पुरानी रंजिश में 2 युवकों को मारी गोली, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, एक युवक को हिरासत में लेकर शुरू की जांच, विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के शंकरपुर का मामला.
*देवरिया*
लॉटरी का झांसा देने वाला साइबर अपराधी अरेस्ट, महिला से ठगे थे 1 लाख 87 हजार रूपए, कई महिलाओं से ठग चुके हैं 12 लाख रूपए, मोबाईल, 2 एटीएम, कई मोबाईल सिम बरामद, खुखुंदू पुलिस और साईबर टीम ने किया खुलासा.
*मुज़फ्फरनगर*
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 10 हजार का इनामी बदमाश बिंदर गिरफ्तार, हरियाणा से यूपी में शराब सप्लाई करता था, बिंदर से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद, तितावी के ढिंढावली पुलिया पर हुई गिरफ्तारी.
*कौशाम्बी*
डीएम के खेत पर भूमाफिया का कब्जा, राजस्व महकमे की बड़ी लापरवाही उजागर, जमीन पर कब्जा कर फसल उगा रहा भूमाफिया, मंझनपुर तहसील के ऊनो पंचायत का मामला.
*बदायूँ*
थाने से एनडीपीएस केस डायरी गायब, हेड कांस्टेबिल पर मुकदमा दर्ज हुआ, साल 2018 में कादरचौक थाने से निकली डायरी, अदालत को लेकर निकला था केस डायरी, थाना सिविल लाइन में दर्ज हुआ मुकदमा.
*31 दिसंबर को CBSE बोर्ड की 10 और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान करेंगे शिक्षा मंत्रा रमेश पोखरियाल निशंक।
*पीएम मोदी 28 दिसंबर शाम 4:30 बजे महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार को जोड़ने वाली देश की 100वीं किसान रेल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे; केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर व पीयूष गोयल रहेंगे मौजूद।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-