*बड़ी खबर*
अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी सरकार में एक भारतीय मूल के शख्स को सौंपी अहम जिम्मेदारी। तरुण छाबड़ा को वाइट हाउस के नैशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल में टेक्नॉलजी ऐंड नैशनल सिक्यॉरिटी का सीनियर डायरेक्टर बनाया गया।
*ओडिशा के कंधमाल में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके।
*ब्रेकिंग*
यूपी एटीएस ने रोहँगिया मामले में एक और गिरफ्तारी की, रोहिंग्या मामले में ATS ने गिरफ्तार किया.सिद्धार्थनगर से देर रात छापा मार कर की एक शख़्स की गिरफ़्तारी।
*महाराष्ट्र*
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ड्रग मामले में मुंबई के तीन स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
*तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय विकेट कीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए। भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पंत को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंग की एक तेज रफ्तार गेंद चोटिल कर गई।
*बागपत*
किसानों का 22वें दिन भी प्रदर्शन जारी, 13 तारीख को किया महापंचायत का एलान, बड़ौत क्षेत्र दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन, कृषि क़ानून को वापस लेने की मांग, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बैठे हैं किसान.
*आगरा*
ऋषि भरतपुर कृषि यंत्रालय से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, कार सवार होकर आए थे करीब 6 चोर, यंत्रालय वर्कशॉप में व्यक्ति ने मचाया शोर, फतेहपुर सीकरी तेहरा मोरी बांध के पास की घटना .
*आगरा*
अज्ञात चोरों ने एत्मादपुर पुलिस को दी चुनौती, तहसील में बीती रात 3 दुकानों के चटकाए ताले, दो मोबाइल शॉप एक कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी, लाखों की चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत, एत्मादपुर क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल.
*उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूंकप के झटके, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई है।
*लखनऊ
कैसरबाग के मकबूल गंज में लगी आग, घर में लगी आग से मचा अफरा-तफरी, घर में फंसे लोगों को किया गया रेस्क्यू, स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू, कैसरबाग थाना क्षेत्र का मामला.
*चावल वितरण योजना का शुभारंभ हुआ, फर्लिटलाइजर चावल के लाभ को बताएं-CM
*शाहजहांपुर*
10 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ रेप, शौच के लिए खेत पर गई थी मासूम, सिरफिरे युवक ने मासूम के साथ की हैवानियत, हैवानियत के बाद मासूम ने बच्ची के साथ मारपीट भी की, थाना तिलहर क्षेत्र की घटना
*राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने भंडारा ज़िला कलेक्टर को एक पत्र लिखा। पत्र में ज़िला अस्पताल में आग की घटना की जांच करने और 48 घंटे में एक वास्तविक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने को कहा। महाराष्ट्र के भंडारा ज़िला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हुई है।
*आगरा*
अछनेरा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, नहर में बह रहा सरकारी दवाओं का जखीरा, कैल्शियम, विटामिन की गोलियां फेंकी नहर में, नहर में बह रही दवाइयां हो चुकी हैं एक्सपायर, मामले पर चिकित्सा प्रभारी अछनेरा जितेंद्र लवानिया सफाई देने से बचते आए नजर।
*लखनऊ ब्रेकिंग*
गोल्डलोन कंपनी के दफ्तर से सोना गायब, कंपनी के दफ्तर से 2 किलो सोना गायब, कंपनी के एरिया हेड ने FIR दर्ज कराई, ब्रांच मैनेजर समेत स्टाफ के खिलाफ FIR, मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का है दफ्तर, महानगर के ऑफिस से गायब हुआ सोना, नवंबर में ऑडिट के दौरान ऑफिस में था सोना.
*दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन में आज एक भारतीय मूल के नागरिक के खिलाफ कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में प्रदर्शन के दौरान तिरंगा ले जाने को लेकर केस दर्ज कराया गया है। इस शख्स का नाम विंसेंट जेवियर है, जो भारतीय मूल का नागरिक है और अमेरिका में रहता है।
*बुलंदशहर*
जहरीली शराब से बीमार लोगों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे डीएम,एसएसपी ने भी बीमार लोगों का हालचाल जाना,जहरीली शराब से हो चुकी है 6 लोगों की मौत,सिकंदराबाद के जीतगढ़ी गांव में मारे गए निर्दोष लोग।
*बदायूँ*
करंट लगने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौत, बिजली के करंट की चपेट में आने से हादसा, मासूम बच्चे की मौत से घर में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, उघैती थाना क्षेत्र के खंडुआ गांव की घटना.
*लखनऊ अप्डेट*
महिला ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग, ओवरब्रिज से छलांग लगाकर दी जान, बीमारी से परेशान होकर की आत्महत्या, महिला ने ऐशबाग ओवरब्रिज से लगाई छलांग, कैंसर की बीमारी से परेशान होकर दी जान, थाना बाजारखाला क्षेत्र की घटना.
*पाकिस्तान ने राजौरी ज़िले के नौशेरा सेक्टर में करीब 12:30 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
*मुंबई*
भंडारा की घटना पर बोले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस-
भंडारा की घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए,जिम्मेदार लोगों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए,बच्चों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा मिले-देवेंद्र फडणवीस
*कोलकाता*
पश्चिम बंगाल के एआईएमआईएम प्रमुख एसके अब्दुल कलाम राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम के कई अन्य सदस्यों के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए।
*बुलंदशहर*
फसल को नुकसान पहुंचा रहे 3 दर्जन गौवंशों को ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किया, प्रशासन में हड़कंप, गौशाला में शिफ्ट करने का किया जा रहा प्रबंध, अनूपशहर के रौरा गांव का मामला।
*भदोही*
जमीनी विवाद में युवक को मारी गई गोली।
घायल युवक को गंभीर हालत में वाराणसी किया गया रेफर।
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस।
भदोही कोतवाली क्षेत्र के कार्पेट सिटी के पास की घटना
*दिल्ली*
मयूर विहार के होतसाल गांव में 17 कौवे मृत मिले, बर्ड फ्लू से मौत की आशंका, जांच में जुटा वन विभाग
*हाथरस*
चेंकिग के दौरान 11 किलो अवैध गांजा बरामद, गांजे के साथ पुलिस ने 3 तस्करों को पकड़ा, मथुरा की तरफ से बाइक से ला रहे थे गांजा, मुखबिर की सूचना पर सादाबाद पुलिस ने पकड़ा, नयाबाग तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर पकड़ा.
*बागपत*
ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत, दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर पड़ा मिला तेंदुआ, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लोहड़ा अंडरपास का मामला।
*भोपाल*
सीएम शिवराज चौहान और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, अटल भूजल योजना और जल-जीवन मिशन की विस्तार से समीक्षा की।
*केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के मणि ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। जोस के मणि ने कहा, “चूंकि मैं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) में शिफ्ट हो गया हूं, इसलिए यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं सांसद पद छोड़ दूं।”
*देश में कोरोना संक्रमण के UK स्ट्रेन के कुल मरीज़ों की संख्या 90 हुई
आज देश में कोरोना के UK स्ट्रेन के 8 नए केस आए
*ग़ाज़ियाबाद*
SIT टीम की कार को बस ने मारी टक्कर,मुरादनगर हादसे को लेकर जांच के लिए गई थी SIT की टीम,हादसे में किसी को जान माल का नुकसान नहीं,मुरादनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे की घटना
*देहरादून*
वैक्सीनेशन पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस को दिया जवाब-कोंग्रेस पार्टी पूरी तरह मुद्दा विहीन हो चुकी है, पीएम मोदी के जनहित के कार्यों का कांग्रेस विरोध करती है,वैक्सीन के लिए पीएम और देश के वैज्ञानिकों का आभार है-मानवीर
*बुलंदशहर*
जहरीली शराब से 6 लोगो की मौत मामले में जहरीली शराब की रोक के लिए DM रविन्द्र कुमार का ऐलान,अवैध तरीके से शराब बिक्री की सूचना देने पर 5 हजार का इनाम,सूचना देने वाले की जानकारी रखी जायेगी गोपनीय-DM
*ब्रेकिंग अप्डेट*
सीएम योगी का कल का मेरठ दौरा निरस्त
*ब्रेकिंग लखनऊ*
CP DK ठाकुर द्वारा बेहतर क़ानून व्यवसथा हेतु लखनऊ में कई प्रभारी निरीक्षकों के किये गये स्थानान्तरण–
*नोएडा*
चाकू से गोदकर युवक की हत्या,बहन से हुई बदसलूकी का विरोध करने गया था युवक,नशे में धुत्त 2 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया,सेक्टर-20 थाना क्षेत्र का मामला





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-