*ब्रिटेन में पाए गए नए कोरोना स्ट्रेन के मामले में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, भारत पहला देश बन गया जिसने इस स्ट्रेन को प्रयोगशाला में अलग (आइसोलेट) करने में कामयाबी हासिल की है. देश में अब तक नए स्ट्रेन के कुल 29 मामले सामने आये.
*लखनऊ*
PRV पुलिस ने चोरों को रंगे हाथ पकड़ा, कार का शीशा तोड़ने की मिली थी सूचना.ग़ाज़ीपुर थाना इलाक़े के मुलायमनगर की घटना।
*रायबरेली*
मौरंग से लदा खड़ा ट्रक बना आग का गोला, जलकर हुआ खाक, खड़े ट्रक में अचानक आग लगने से मची अफरा-तफरी, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाईपास ओवरब्रिज का मामला
*उ०प्र०*
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजनौर, बागपत और बरेली में बारिश जारी।
*सीतापुर*
हिस्ट्रीशीटर मुजीब अहमद की भाइयों समेत संपत्ति सीज, 50 करोड़ की संपत्ति सीज, गिर सकता है आलीशान बंगला, गैंगेस्टर एक्ट में पुलिस प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, बटगंजस स्थित शहर कोतवाली सीतापुर का मामला।
*ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI) आज सुबह 11 बजे कोरोना वायरस वैक्सीन पर मीडिया को संबोधित करेंगे।
*कन्नौज*
सपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव के वक्सीन वाले बयान पर कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने बड़ा पलटवार किया- कहा की अगर यह वैक्सीन भाजपा की है तो अखिलेश यादव को पेट्रोल ,डीजल और बिजली का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए क्योंकी यह भी भाजपा की है
*लखनऊ *
यूपी में अब Google बताएगा रैन बसेरों की लोकेशन, रैन बसेरों का ब्यौरा किया गया ऑनलाइन, योगी म सरकार ने बेसहारा और निराश्रित लोगों को राहत देने के लिए प्रदेशभर में बनाए गए रैन बसेरों का लोकेशन व पूरा ब्योरा ऑनलाइन कर दिया, इसे गूगल पर अब देखा जा सकेगा।
*बाराबंकी*
हल्की बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, भीषण ठण्ड,शीत लहरी के बाद हल्की बारिश, देर रात हुई बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, तापमान गिरने से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त.
*फ़िरोज़ाबाद*
देर रात सिरसागंज में सब्जी की दुकानों में लगी आग, गांधी मंडी स्थित सब्जी मंडी में बनी सब्जी की अस्थाई दुकानों में अचानक लगी आग, आग लगने से लगभग सात अस्थाई दुकानों में रखी सब्जी तथा अन्य सामान जलकर हुआ राख ।
*बिजनौर*
लव जिहाद कानून का दूसरा केस दर्ज, पुलिस ने 24 दिन में दायर की कोर्ट में चार्जशीट, चंडीगढ़ से युवती का किया था अपहरण, दुष्कर्म,धर्म परिवर्तन का पीड़िता ने लगाया आरोप, 10 दिसंबर से अफ़ज़ाल उर्फ सोनू जेल में है बंद.
*लखनऊ*
पूरे प्रदेश में 5 जनवरी से ड्राई रन होगा, सभी जिलों के 6-6 स्थानों पर ड्राई रन होगा, 3 शहरी और 3 स्थान ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे, टीकाकरण की तैयारियों को परखने के लिए ड्राई रन.
*लखनऊ*
कोरोना काल में लगे होमगार्डो की ड्यूटी समाप्त, बढ़े संक्रमण के दौरान लगाए गए थे होमगार्ड, यूपी में 5936 होमगार्डो की ड्यूटी की गई समाप्त, महामारी के दौरान जिलो में तैनात हुए थे होमगार्ड.
*लखनऊ*
प्रदेश में अब 1 ब्लॉक 5 उत्पाद पर होगा काम, बस्ती मॉडल को प्रदेश में लागू करने की योजना, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, गांव के उत्पादों को भी पहचान दिलाने की योजना.
*लखनऊ*
परिवहन विभाग के बस टिकट का टेंडर रद्द, कंपनी ई बिक्स का टेंडर रद्द किया गया, ठेका हथियाने की कोशिश कर रही थी कंपनी, दूसरी कंपनियां नही डाल पाई थी टेंडर, फिर दोबारा से होगी टेंडर प्रक्रिया.
*बागपत*
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पीड़ित महिला हुई तीन महीने की गर्भवती, विद्युत निगम के जेई पर लगे गंभीर आरोप, आरोपी के पिता,भाई पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने जेई समेत 4 पर मुकदमा दर्ज किया, बागपत थाना क्षेत्र का मामला.
*लखनऊ*
प्रसपा का व्यापार सम्मेलन आज, प्रसपा कार्यालय में होगा सम्मेलन,
आज 1 बजे व्यापारी वर्ग सम्मेलन, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव रहेंगे मौजूद।
*CAT 2020 का परिणाम घोषित।
IIM इंदौर ने घोषित किया कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 का रिजल्ट।
कुल 9 छात्रों में हासिल किया 100 पर्सनटाइल ।
लखनऊ के राहुल ने भी हासिल किया 100 पर्सनटाइल
*उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री रमापति शास्त्री को जन्मदिवस की न्यूज़ इंडिया यूपी परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।*।🌹🌹🌹
*ललितपुर*
किशोरी से 3 मनचलों ने की छेड़छाड़, किशोरी अपने फ्रेंड के साथ गई थी घूमने, 3 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला.
*बदायूँ*
बीआरसी केन्द्र पर किताबों को खा रही दीमक, तितर-बितर किताबों को पैरों से गूंथ रहे कर्मचारी, BRC पर रद्दी की तरह पड़ी किताबों की तस्वीरें वायरल, बीएसए ने जांच के बाद कार्रवाई की बात की, बदायू़ं के म्याऊ बीआरसी केन्द्र का मामला.
*आगरा*
आगरा-जयपुर NH-11 पर सड़क हादसा, कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई, कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती, घायलों को आगरा के लिए किया रेफर, फतेहपुर सीकरी के नेशनल हाईवे -11 की घटना.
*दिल्ली*
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की प्रेस वार्ता, DCGI का आज 11 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, वैक्सीन को मंजूरी देने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, DCGI आज औपचारिक ऐलान कर सकती है, सीरम इंस्टीट्यूट,भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी मिली है.
*उन्नाव*
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटका मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को DCGI से अनुमति मिलने के लिए देशवासियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-