👉 आज दिनांक 05.06.2020 को समय लगभग 10.30 बजे थाना लालगंज के चौकी तिलांव अंतर्गत सोनू पुत्र राजनारायण उम्र-18 वर्ष निवासी नरैना कला थाना लालगंज मीरजापुर ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिसको परिजनों द्वारा उपचार हेतु सी0एच0सी0 लालगंज लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी, सूचना पर चौकी प्रभारी तिलांव मौके पर मौजूद है, परिजनों द्वारा बताया गया की मृतक की मान्सिक स्थिति ठीक नही थी, उसका इलाज भी चल रहा था, अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
👉 थाना अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगौतीदेई के सिवान मे स्थित कुएं में गंगाराम पुत्र सुक्खु उम्र-26 वर्ष निवासी भगवतीदेई का शव मिला है कुएं में गिरने के कारण आई हल्की खरोंच के अतिरिक्त शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है, परिजनों ने बताया की गंगाराम अपनी व अपनी मां की बीमारी के कारण मानसिक रुप से परेशान था व दिनांक 2 / 3 जून की रात्रि को अपने घर से बिना बताये निकला था। क्षेत्राधिकारी आपरेशन व थानाध्यक्ष अहरौरा मय बीट फोर्स द्वारा मौके पर पहुंच कर, शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
👉 *दुर्घटना लालगंज*
आज दिनांक 4.6.2020 को समय करीब 22:00 बजे थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत बारौधा में बारिश के कारण मकान का छज्जा (बरजा) गिर जाने के कारण उसके नीचे बैठे बिलकिस पत्नी मोहम्मद हारुन उम्र 55 वर्ष व मुन्नी पुत्री गुलहसन उम्र 50 वर्ष मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा हिना उम्र 24 वर्ष, पलक उम्र 17 वर्ष, फरीन 16 वर्ष, जैद उम्र 15 वर्ष, बानिया उम्र 2 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज, थाना प्रभारी लालगंज, चौकी प्रभारी बरौधा/दुबार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य के लालगंज भिजवाया गया, तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-