July 5, 2026

अब तक की खबरे उत्तर प्रदेश से – अजय मिश्रा

Spread the love

 15 अप्रैल के बाद भारी भीड़ सड़कों पर ना आने पाए इस पर काम करें-सीएम योगी /

आप लोग अपने स्तर पर प्रयास करें इस किसी स्थिति में भीड़ इकट्ठी कहीं भी ना हो-सीएम योगी

लॉक डाउन ओपन को लेकर आपके पास कोई भी सुझाव हो तो दीजिए-सीएम योगी

प्रदेश के सभी जिला स्तर पर हमने कोविड के लिए तैयार किए-सीएम योगी

L2 के 51 हॉस्पिटल स्थापित कर चुके l3 लेवल के 6 हॉस्पिटल हम स्थापित कर चुके-सीएम योगी

आईसीएमआर ने पीपीई के यूपी में निर्माण को अनुमति दे दी है-सीएम योगी

स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा उपकरण और वेंटिलेटर आदि यूपी में ही बनने शुरू होने जा रहे हैं-सीएम योगी
   यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 275

तबलीगी जमात से यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा 275 में 138 जमाती की संख्या सभी 138 जमाती आइसोलेट है 1499 वह लोग हैं जो इन तबलीगी जमात के संपर्क में आए सभी 1499 लोग क्वॉरेंटाइन है यह मुख्यमंत्री की स्पीच का मुख्य डिटेल है तबलीगी जमात की वजह से यूपी में कोरोना पीड़ितों की संख्या में बढ़ी जिन्होंने भी प्रदेश में अराजकता अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो रही है तबलीगी जमात की वजह से पिछले 3 दिनों में ज्यादातर मामले बढ़े |

 हमने निर्देश दिया है किसी भी कर्मी का वेतन ना रोका जाए-सीएम योगी

लॉक डाउन की कार्रवाई सभी के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है-सीएम योगी

लॉक डाउन सभी की सुरक्षा उनके परिवार की सुरक्षा के लिए है यह लोग समझ रहे-सीएम योगी

तबलीगी जमात की अगर यह चीजें सामने नहीं आती तो अब तक हम यूपी में संक्रमण को रोकने में सफल हो गए थे-सीएम योगी

तबलीगी जमात के 138 लोग जो पकड़े गए हैं उनको आइसोलेट किया गया है-सीएम योगी

दूसरे प्रदेशों के लिए हमने आईएएस और आईपीएस की एक एक कमेटी बनाई है-सीएम योगी

तबलीगी जमात से संपर्क में रहे लोगों को भी हमने क्वॉरेंटाइन किया है-सीएम योगी

वाराणसी रौब गांठने के लिये बुलेट पर S S P लिख कर चलना पड़ा भारी

लॉक डाउन के दौरान कचहरी चौराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के माथे पर उस समय बल पड़ गया जब उन्हें बिना नम्बर की बुलेट मोटरसाइकिल के आगे S S P लिखा देखा.|

ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर नीलम सिंह ने उक्त वाहन को रोका और जब S S P लिखने की वजह पूछी तो उसने जवाब भी मजेदार दिया।

उसने अपने नाम के पहले अक्षरों को लोगों पर रौब गांठने के लिये S S P लिख रखा था।पहड़िया मंडी में खुद को कार्यरत बताया और बिना हेलमेट फल लेकर कही जाने की बात बताते हुए अर्दब में लेने का भी किया प्रयास

बहरहाल महिला दरोगा ने वहां मौजूद चौकी प्रभारी कचहरी सुरक्षा तरुण कश्यप की मदद से मोटरसाइकिल समेत सवार को थाने भिजवाया और बुलेट को सीज कर अग्रिम कार्यवाही की गई.|


 प्रयागराज में मर्डर की सनसनीखेज वारदात

जानकारी के मुताबिक जमात पर टिप्पणी करने पर युवक की हत्या लोटन निषाद नाम के युवक की निर्मम हत्या- मोहम्मद सोना ने लोटन की हत्या कर दी- लोटन निषाद की गोली मारकर हत्या की गई- चाय की दुकान पर गोली मारकर निर्मम हत्या- आरोपी मोहम्मद सोना को अरेस्ट किया गया- सीएम योगी ने मर्डर घटना का संज्ञान लिया- आरोपी पर एनएसए लगाने के आदेश दिए- मृतक के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा- दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश- लॉकडाउन में कैसे खुली चाय की दुकान? प्रयागराज के करेली इलाके में निर्मम हत्या
  दिल्ली: ढहाई जाएगी तब्लीगी जमात के मरकज की बिल्डिंग, SDMC ने शुरू की तैयारी

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के डिप्टी चेयरमैन राजपाल सिंह ने बताया कि बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। अब इसे ढहाने की कार्रवाई के लिए फाइल तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बिल्डिंग का निर्माण पूरी तरह से अवैध है। इसका न तो प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो रहा था और न ही हाउस टैक्स।
 DM से पूछा गया प्रश्न-

रोहनियां थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी एक व्यक्ति जिनकी परसो मृत्यु हो गई थी, उनकी भी kovid-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने की अपुष्ट सूचना है
DM-
गंगापुर के रहने वाले55 वर्ष के दुकानदार 15 मार्च को कोलकाता से लौटे थे ।
27 मार्च को इन्हें जुकाम आदि हुआ। इन्होंने 2 जगह प्राइवेट इलाज कराया ।
2 अप्रैल को प्राइवेट डॉक्टर ने BHU दिखाने को कहा। वहाँ उन्हें सीधे ICU भेजा गया।
3 अप्रैल को इनकी मृत्यु हो गई। इनके पूर्व से डियाबेटिस थी। BP, डायबिटीज का इलाज कई साल से चल रहा था। BHU में इनका ब्लड प्रेशर भी ज्यादा रहा। इलाज जो ICU का होता है वो पूरा दिया गया। इनकी पास्ट हिस्ट्री की डिटेल से aur जानकारी हो पाएगी।
इनका सैंपल BHU के द्वारा लिया गया। सैंपल ठीक नही आया तो दोबारा लिया।
4 अप्रैल को मृत्यु के बाद सैंपल पॉजिटिव आया।
इनके घर में 10 लोग हैं। गंगापुर में इनका वार्ड और अन्य एरिया सील किया जा रहा है ।
घर के 2 लोग BHU से डेड बॉडी ले कर दाह संस्कार करेंगे।
कोरोना संक्रमण की सबसे ज्यादा संभावना बुज़ुर्ग, BP और डायबिटीज के मरीजो में होती है।
  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कालाबाजारी को लेकर सरकार पूरी तरह से एक्शन में दिखाई दे रही है।

लखनऊ की किराना दुकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार राय ने विकासनगर की कई दुकानों पर रूटीन चेकिंग की। एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ अजय कुमार राय ने कई दुकानों को निर्देश दिए की बहार आप रेट लिस्ट लगाइए और किसी भी हाल पर कालाबाजारी नहीं होगी चाहिए अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कई दुकानदारों ने अपनी आपबीती भी सुनाई कई दुकानदारों ने कहा जब हमें होलसेल से ही मंहगा समान मिल रहा है तो हम सस्ता कैसे बेचे ऐसे में एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार राय ने कहा कि आप हमें उन दुकानों के नाम बताइए जहां से आप सामान लाते हैं अगर आपको महंगे रेट में मिल रहा है तो उन दुकानदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार हो रही किराना दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है और जैसा कि कल यह बात उठी थी कि की किराना दुकानों की चेकिंग की जाए कहीं भी कालाबाजारी ना हो ।
इसके चलते आज लखनऊ की कई किराना दुकानें बंद भी पाई गई।

सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है कि किसी भी हाल पर कालाबाजारी को रोका जाएगा और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार राय ने कई दुकानों पर छापेमारी की।

Noida DM सुहास एल वाई ने बड़ा फ़ैसला

लाकडाउन में नोयडा का कोई स्कूल नही वसूल सकता है फ़ीस

नगरकोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट शैक्षणिक संस्थाओं के विरुद्ध हुए सख्त

लॉक डाउन के दौरान कोई भी शिक्षण संस्थान फीस के लिए अभिभावकों को नहीं कर सकेंगे बाध्य।

ऑनलाइन बच्चों को शैक्षिक कक्षाएं की सुविधा कराएंगे उपलब्ध।

जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश किया गया निर्गत

जबरन फ़ीस वसूलने वालो के ख़िलाफ़ 2 साल की सज़ा

वाराणसी डीएम के बाद नोयडा डीएम का सराहनीय फैसला

 लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ धर्म गुरुओं से करेंगे बात प्रदेश के सभी 75 जिलों के धर्मगुरुओं से करेंगे बात शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धर्मगुरुओं से करेंगे संवाद 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास से करेंगे वीडियो कॉन्फेंसिंग मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी भी मौजूद,
प्रदेश भर के 377 धर्मगुरुओं से कर रहे ह चर्चा, जिला अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं धर्मगुरु, कोरोना से बचाव औऱ लॉक डाउन के पालन को लेकर हो रही है बात, लॉक डाउन के बाद कि स्थिति खासकर भीड़ एकत्रित न होने को लेकर कर रहे अपील की सबलोग इसमे सहयोग करें,,


लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव के 7 नए मामले मिले।

नए कोरोना पॉजिटिव मामलों के चलते पुराने लखनऊ के कई इलाकों को सील किया गया। पुराने लखनऊ के कैसरबाग, तालकटोरा, सआदतगंज,वजीरगंज के कुछ हिस्से सील। तालकटोरा के लाल मस्जिद और पीरबख्श मस्जिद के आसपास का इलाका सील। कैसरबाग में रहमानिया मस्जिद और फूल बाग मस्ज़िद के आसपास का इलाका सील। वजीरगंज में मोहम्मदी मस्जिद के आसपास का इलाका सील। सहादतगंज के भी एक हिस्से को सील किया गया । 7 कोरोना पॉजिटिव मामले में तीन असम, दो जयपुर और दो सहारनपुर के लोग।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस को लेकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
एच डी देवगौड़ा

राजनीतिक दलों के नेता सोनिया गांधी, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, केसीआर स्टालिन और प्रकाश सिंह बादल से बात की. अवनीश अवस्थी का बयान-

CM ने सांसदों और मंत्रियों से सुझाव मांगा- ACS

CM आज 5 बजे प्रदेश के विभिन्न जिलों के धर्मगुरुओं से बात करेंगे- ACS

कामों में तेजी हेतु,टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है- ACS

9000 से ज्यादा FIR दर्ज़ ,188 का अंतर्गत- ACS

अराजकों पर कार्यवाही की जा रही है-ACS

249 विदेशी जमातियों के पासपोर्ट जब्त- ACS

जमातियों को क़वारन्टीन किया गया है- ACS

138 जमाती पॉजिटिव हैं- ACS

प्रभावी कार्यवाही जारी है- ACS
UP रेशम विभाग के डायरेक्टर का सराहनीय कदम

IAS नगेन्द्र सिंह पटेल है डायरेक्टर रेशम मुख्यमंत्री राहत रिलीफ़ फंड में दिया 3 लाख ₹ अनुदान कोविड-19 की महामारी से लड़ने के लिए 3 लाख की आर्थिक मदद 2005 बैच के IAS अफ़सर है नागेंद्र सिंह पटेल

 अवनीश अवस्थी- मुख्यमंत्री जी ने आज समीक्षा बैठक की गई

कामगार लोगो को भी चिन्हित कर उनके भरण पोषण के लिए काम करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री जी ने नोडल अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि अलग अलग प्रदेशो में उत्तर प्रदेश के लोगो का ध्यान दे । प्रयागराज के मामले का मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लिया है , साथ ही कारवाही के निर्देश दिए है । 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर लगभग 377धर्मगुरुओ से मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग करेगे । अवनीश अवस्थी- मुख्यमंत्री लगतार टेक्नोलॉजी के प्रयोग के साथ काम कर रहे है । 9015 fir 188 के अंतर्गत दर्ज हुआ है । 1 करोड़ वाहन चेक हुए है । कालाबाजारी में 163 मामले दर्ज हुए है … अवनीश अवस्थी- तब्लीगी जमात में कार्रवाई में 1499 लोगो को चिन्हित किया गया 1205 korantine किये गए 138 जमात के लोग कोविद positive आए 249 विदेशियों क…
 प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का बयान

18001805145 हेल्पलाइन के जरिये स्वास्थ्य सेवा दे रहे हैं- अमित मोहन हम लगातार संदिग्ध और संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं- अमित मोहन

इस संक्रमण से किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं- अमित मोहन प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित लोगों में 50 फीसदी तबलीगी जमात से जुड़े लोग- अमित मोहन आगरा में सबसे अधिक 29 और गाजीपुर में सबसे कम 5 मरीज- अमित मोहन |