लखनऊ :-
यूपी सीएम की बैठक अंदरखाने से मुख्यमंत्री को ये भी रिपोर्ट मिली कि जब से नोएडा कमिश्नरेट बना तब से नोएडा पुलिस कमिश्नर और डीएम बीएन सिंह के बीच तनातनी और एक दूसरे के आदेशों को काटने की होड़ लगी थी…जिसकी वजह से कोरोना इंफेक्शन की तरफ ध्यान कम, पॉवर गेम ज्यादा चलता रहा…लिहाजा कोरोना इफ़ेक्ट की तरफ कोई विशेष कदम नही उठाये गए, वायरस पैर पसारता रहा |
लॉक डाउन के समय ‘हवाई सर्वेक्षण’ का क्या औचित्य है जबकि लोग घरों में हैं और सरकार सड़कों पर भटक रहे लोगों को घर पहुँचाये जाने का दावा कर रही है. ये समय ऊपर से हवा-हवाई दिखावे की जगह नीचे उतरकर ज़मीनी सच्चाई समझकर समाधान की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से अंजाम देने का है |
लखनऊ : आज दिनांक 29 मार्च 2020 को 32 वाहिनी पीएसी के सह सेनानायक एएसपी राजेश सिंह मार्गदर्शन में कर्मचारियों द्वारा खाना बनाकर कोविड-19 के दौर में लाकडाउन के समय उत्तर प्रदेश पीएसी ऑपरेशन सहयोग 32 वाहिनी पीएसी द्वारा आशियाना स्थित झुग्गी झोपड़ी में लोगों को खाना दिया गया तथा छोटे बच्चों को बिस्कुट के पैकेट आदि वितरण किये ।


आगरा :-
सी एम योगी आदित्यान कल होंगे आगरा में, 3 से 4:30 बजे तक आगरा में रहेंगे सीएम योगी, सर्किट हाउस में अधिकारियों की लेंगे बैठक,जिला हॉस्पिटल का भी करेंगे निरीक्षण,टोरेंट पावर के कंट्रोल रूम का भी कर सकते है निरीक्षण, प्रशासन ने की तैयारिया पूरी।
लखनऊ :-
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का सरहानीय कदम कोरोना वायरस महामारी के दौरान काम कर रहे मीडियाकर्मियों के लिए जताई चिंता बलिया जनपद के मीडियाकर्मियों की सहायता का किया एलान मुख्य विकास अधिकारी बलिया को लिखा पत्र विधायक निधि से 1 लाख रुपए आवंटित करने को लेकर लिखा पत्र मीडियाकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क , साबुन और सैनिटाइजर के लिए दिए 1 लाख पहले भी बलिया में कोरोना के उपचार के लिए कर चुके है। 20 लाख की मदद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में कोविड-19 महामारी के चलते गाजियाबाद में आज सुबह 10:00 बजे संतोष मेडिकल में बने कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड 10:15 पर कम्युनिटी किचन कविनगर 10:35 पर कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे
दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात की 1 मार्च से 15 मार्च तक हजारों लोगों ने की शिरकत।
जिनमें से आज दिल्ली के इस क्षेत्र में कई लोगों में कोरोना वायरस होने की संभावना देख उन्हें आइसोलेट किया।इस तबलीगी जमात में भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेश से भी कई लोग आए थे। आज तेलंगाना सरकार ने खुलासा किया कि उसके यहां कोरोना वायरस से मरे 6 लोग निजामुद्दीन की तबलीगी जमात से ही होकर आए थे। अलर्ट हुआ जारी
निजामुद्दीन से अब तक 24 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव- 18 आज मिले हैं,इनमें से 2 विदेशी हैं बाकी कोलकाता,तमिलनाडू,कश्मीर और असम के हैं. आज 25 पॉजिटिव मिले थे जिसमें 18 जमात और बाकी 7 दिल्ली से हैं जिनका जमात से कोई लेना देना नहीं. दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस से आयोजकों पर एफआईआर दर्ज़ करने को कहा. दिल्ली से UP आने वाले जमातियों के सम्बंध में DGP दफ्तर से जांच के आदेश जारी.|
नमस्कार, आपका दिन शुभ हो !
- देश के अस्पतालों में 11.95 लाख एन95 मास्क स्टॉक में हैं। *
- 2 घरेलू निर्माता प्रतिदिन 50,000 एन95 मास्क का उत्पादन कर रहे हैं। *
- डीआरडीओ अगले सप्ताह तक प्रति दिन 20,000 एन99 मास्क का निर्माण शुरू कर देगें। *
- देश भर में 3.34 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध हैं। *
- नोएडा स्थित एग्वा हेल्थकेयर एक महीने के भीतर 10,000 वेंटिलेटर का निर्माण करेगी। *
- COVID-19 के संक्रणण से निपटने लिए पुणे स्थित स्टार्टअप ने निगेटिव आयन जेनरेटर-साइटेक एरोंन का विकास किया। *
- तथ्य: गर्म पानी के भाप से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। * प्रयागराज। देश मे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाउन के चलते रिक्शा चालक, गरीब व मजदूरों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में पुलिसकर्मी उनके लिए फरिश्ता बनकर आ रहे हैं। ऐसा ही वाकया प्रयागराज में देखने को मिल रहा है। जहाँ प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने लोगों को राशन उपलब्ध कराया। वह खुद गाड़ी में रान लेकर गली-गली में घूम-घूम कर लोगों को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। इस राशन बैग में आटा दाल चावल व अन्य जरूरी सामान है। एडीजी प्रयागराज के इस चेहरे को देखकर लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इससे पहले भी एडीजी लोगो को रोज खाना उपलब्ध करते रहे है।
[ लॉक डाउन के चलते अमीनाबाद स्थित मरकज में फंसे 6 जमाती
कजकिस्तान और किर्गिस्तान के रहने वाले 6 जमात के लोग मरकज में फंसे वैलिड वीजे पर मरकज में आकर ठैरे थे जमाती 13 मार्च को जमात के काम से आए थे लखनऊ। लॉक डाउन के बाद मस्जिद की इंतजामिया ने प्रशासन में दी सूचना सूचना पर पहुंची सीएमओ की टीम ने करी विदेशी जमातियों की जांच 6 में से 2 लोग की रिपोर्ट आई नेगेटिव बाकी 4 की रिपोर्ट अभी आना बाकी डीएम और कमिश्नर भी मरकज कमेटी के लोगों से बात करने पहुंचे प्रशासन और पुलिस ने जमतियों को मरकज में ही कौरेंटाइन रहने की दी हिदायत।।
प्रतापगढ़।
मोबाइल ब्लास्ट होने से उड़ी मासूम बच्चे की हथेली। घर मे खेलते समय हुआ हादसा। गंभीर हालत में परिजन मासूम को लेकर भागे जिला अस्पताल। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने किया रेफर। घटना से मासूम के परिजनों में मचा हाहाकार। अंतु थाना के बंडा खुटार गांव का मामला, श्रीराम सरोज का पुत्र है |

[ लॉक डाउन के चलते अमीनाबाद स्थित मरकज में फंसे 6 जमाती
More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-