लखनऊ लॉक डाउन
कोरोना वायरस को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए डॉक्टर सड़कों पर उतरे चारबाग बस अड्डे पर CMO कंट्रोल रूम से डॉक्टर बस अड्डे पर पहुंची जहाँ यात्रियों का पुलिस मीडिया कर्मियों का आम जनता का टेंपरेचर चेक कर रहे हैं |जिनका नॉर्मल होता है उनको सलाह देते हैं घर में रहने की और जिस पर जरा सा भी शक होता है उसको जांच के लिए तुरंत भेजते हैं पूरी तरह से सीएम के आदेश का पालन किया जा रहा है जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले |
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन का बयान
प्रदेश में संक्रमित लोगो की संख्या 68 हुई- 14 लोगों का इलाज हो चुका है- पॉजिटव केस के कांटेक्ट के लोगों को भी चेक किया गया है- नोएडा की एक फैक्ट्री पर हमारी नज़र है जहाँ लोग ज्यादा इन्फेक्टेड मिले हैं- डॉ एपी चतुर्वेदी को नोएडा पोस्ट किया गया है- 8 प्रयोगशाला में टेस्टिंग का काम चल रहा है|
लखनऊ:-
पूर्व एमएलसी ने #coronavirusindia के लिए लखनऊ प्रशासन को इस्तेमाल करने के लिए स्कूल दिया पूर्व एमएलसी रामचन्द्र प्रधान ने मलिहाबाद क्षेत्र में 60 कमरे के स्कूल को आइसोलेशन या अन्य कार्य के लिए स्वेच्छा से लखनऊ प्रशासन को दिया- रामचन्द्र प्रधान एडीएम ट्रांस गोमती के माध्यम से जिला अधिकारी लखनऊ को लिखा पत्र-
कानपुर :-
लॉक डाउन से अधिवक्ताओ की रोजी रोटी पर आया संकट अधिवक्ताओ ने पोषण और मानदेय की मांग के लिए हाई कोर्ट में दायर की याचिका अनुच्छेद 226 एवं 14 के तहत दायर की गई जनहित याचिका अधिवक्ताओ को 20000 रुपये तक सहायता की रखी गई मांग लॉक डाउन के मद्देनजर ऑनलाइन दायर की गई याचिका का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश और एडवोकेट जनरल को भेजी गई याचिका की प्रति याचिकाकर्ता अधिवक्ता पवन कुमार तिवारी को व्यक्तिगत रूप से दिनांक 30 मार्च 2020 को सुबह 11 बजे पेश होने का किया आदेश जिलाधिकारी से अधिवक्ता ने प्राप्त की उच्च न्यालय जाने की स्वीकृत, दिनांक 30/3/2020 को पेश हो रखेंगे अपना पक्ष |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-