उत्तराखंड
लॉक डाउन का उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई जारी राज्य में शुक्रवार को 46 मामले किये गए दर्ज।। साथ ही 263 लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को किया गिरफ्तार।। पांच दिनो मे पुलिस ने 1568 लोगों को किया है गिरफ्तार।।। लॉक डाउन के उल्लंघन में 5778 वाहनों का किया गया है चालान 1590 वाहन किये गए है सीज।।।
लॉक डाउन के उल्लंघन मे पुलिस ने अबतक 24 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
लखनऊ
केजीएमयू के विभाग खाली कराए जा रहे हैं कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कराए खाली मरीजों को नई जगह शिफ्ट किया जा रहा है जरूरत पर 100 से ज्यादा बेड उपलब्ध होंगे।
डीजीपी समेत सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लखनऊ के चारबाग बस स्टेशन पर लोगों की मदद कर रहे हैं
लखनऊ के चारबाग से यात्रियों की सुविधा के लिये बस की व्यवस्था की गई है ताकि हर कोई अपने गंतव्य तक पहुँच सके। कानपुर बलिया बनारस गोरखपुर आजमगढ़ फैजाबाद बस्ती प्रतापगढ़ सुल्तानपुर अमेठी रायबरेली गोंडा इटावा बहराइच श्रावस्ती ऐसे कई जिलों की बसें यात्रियों को बैठाकर भेजी गई हैं, dgp CP लोगो को खाने और पानी व्यवस्था भी कर रहे हैं |
लखनऊ
आलमबाग पुलिस द्वारा की गई लोगों के लिए फिर एक नई पहल दूर दराज से आए लोगो की मदद के लिए आलमबाग पुलिस ने बढ़ाए हाथं।
एसीपी आलमबाग लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी के लाख प्रयास के बाद जो लोग दिल्ली आगरा बस्ती गोरखपुर से चल कर पैदल व बस से व किसी भी साधन से आए लखनऊ के आलमबाग तक पहुँचे है । उनके लिए आलमबाग एसीपी द्वारा व इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी ने व सामाजिक कार्यकर्ता बाबू व सन्तोष ने जितने भी बाहर से आए लोग उनका खाने पीने का पूरा इन्तिजाम करवाया। और साथ ही में इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी ने उनके घर भेजने का उठाया जिम्मा और लोगो को बस का इन्तिजाम करा कर उनके घर भिजवाया। साथ ही में इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी ने जिन गरीबों के पैसे भी नही बचे उनको अपने पास पैसे भी देकर भेजा । इंस्पेक्टर आलमबाग राजीव द्विवेदी की इस पहल से बाहर से आए लोगो ने किया तहे दिल से धन्यवाद।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-