April 27, 2026

अब तक की कुछ अहम खबरें – अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर को विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात देंगे, 1305 करोड़ रुपये की लागत वाली 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे,सुबह 10 बजे दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे

 

 

 

*🅰️लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा आज

गृह मंत्री अमित शाह भाजपा कार्यालय में बैठक करेंगे

भाजपा की जनविश्वास यात्रा की समीक्षा करेंगे

चुनाव तैयारी की भी समीक्षा करेंगे अमित शाह

3 जनवरी को जनविश्वास यात्रा का समापन है

लखनऊ में अवध क्षेत्र की यात्रा का समापन होगा

यात्रा के समापन पर रैली का आयोजन होगा.

[12/30, 8:08 PM] Amit Kumar Prajapati Cib: प्रधानमंत्री के कानपुर दौरे में माहौल बिगाड़ने के प्रयास का मामला, 5 गिरफ्तार आरोपियों के व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, मास्टरमाइंड सचिन और अंकुर पटेल ने घटना से पहले किस किस से किया सम्पर्क, घटना का वीडियो किसके पास भेज कर कराया वारयल, जांच जारी

 

 

 

*उत्तर प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता, कोरोना संक्रमित मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी। 2017 के मतदान का प्रतिशत 61% था, जो लोकसभा चुनाव के समय में घटकर 59% हो गया था। वोटिंग % घटना चिंता का विषय है: लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

 

 

 

*उत्तर प्रदेश में SSR 2022 के अनुसार अबतक 52.8 लाख नए मतदाताों को सम्मिलित किया गया है। इसमें 23.92 लाख पुरूष और 28.86 लाख महिला मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के 19.89 लाख मतदाता हैं: लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

 

 

 

*उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदला! अब वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन।

 

 

 

*उत्तर प्रदेश में कोरोना को ध्यान में रखते हुए मतदान का समय सुबह 8-5 बजे तक था उसे बढ़ाकर 8-6 बजे तक किया जाएगा: लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

 

 

 

*उत्तर प्रदेश में अब तक मतदाताओं की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक है। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता के वास्तविक आंकड़े आएंगे। अंतिम प्रकाशन के बाद भी अगर किसी का नाम ना आए तो वो क्लेम कर सकते हैं: लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

 

 

 

*फतेहपुर पुलिस:—*

*थाना कोतवाली से 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 33 पुड़िया स्मैक( वजन- 3.5 ग्राम)बरामद ।*

 

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* दिनांक 30.12.2021 को थाना कोतवाली से उप निरीक्षक श्री रजनीश कुमार तिवारी प्रभारी चौकी कचहरी, उप निरीक्षक श्री विकास सिंह मय हमराह हे0कां0 इरशाद अहमद, कां0 ललित के द्वारा दो नफर अभियुक्त 1. राधा रमन त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय सीताराम त्रिवेदी निवासी 871 सिविल लाइन सकून नगर थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 58 वर्ष के कब्जे से 16 पुड़िया स्मैक 2. मुशर्रफ पुत्र मुसद्दक हुसैन निवासी सैयदवाड़ा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 17 पुड़िया कुल 33 पुड़िया( वजन- 3.5 ग्राम) बरामद किया गया। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 854/855/21 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया

 

 

 

 

*फतेहपुर पुलिस:—*

*थाना कोतवाली से 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद देशी सुतली बम बरामद ।*

 

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* दिनांक 30.12.2021 को थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक श्री राय साहब यादव मय हमराह कांस्टेबल राजेंद्र कुशवाहा द्वारा 01 नफर अभियुक्त मुमताज अली पुत्र रहमत अली निवासी सैयदवाड़ा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 45 वर्ष को ग्राम उधरनापुर नहर पटरी के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से दो अदद देसी जिंदा सुतली बम बरामद किया गया। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 851/21 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।👇

 

 

 

*फतेहपुर पुलिस:—*

*थाना कोतवाली से 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद ।*

 

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* दिनांक 30.12.2021 को थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार दुबे मय हमराह कांस्टेबल राहुल कुमार, शारदा प्रसाद शुक्ला, महिला कांस्टेबल डोली के गिरफ्तारशुदा 01 नफर अभियुक्ता रिजवाना पत्नी स्वर्गीय असलम निवासी घोसियाना थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 850/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर महिला अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।👇👇

 

 

 

*फतेहपुर पुलिस:—*

*थाना कोतवाली से 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद ।*

 

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* दिनांक 30.12.2021 को थाना कोतवाली से उप निरीक्षक श्री अरुण कुमार मय हमराह कांस्टेबल अंकित कुमार, महिला कांस्टेबल निधि पाल के द्वारा 01 नफर अभियुक्ता पिंकी पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर सिंह निवासी ब्लॉक नंबर 4 रूम नंबर 42 महर्षि काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 853/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।👇👇

 

 

 

 

*फतेहपुर पुलिस:—*

*थाना कोतवाली से 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद ।*

 

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* दिनांक 30.12.2021 को थाना कोतवाली से उप निरीक्षक श्री अरुण कुमार मय हमराह कांस्टेबल अंकित कुमार, महिला कांस्टेबल निधि पाल के द्वारा 01 नफर अभियुक्ता पिंकी पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर सिंह निवासी ब्लॉक नंबर 4 रूम नंबर 42 महर्षि काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। जिस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 853/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

 

 

 

 

*प्रेस विज्ञप्ति

फतेहपुर 30 दिसम्बर 2021

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “सुशासन सप्ताह”(Good Governance Week) अंतर्गत विकास खंड खजुहा के ग्राम पंचायत पारादान मजरे काजीखेड़ा के कम्पोजिट विद्यालय में “जन चौपाल” का आयोजन अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।

शासन की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओ की सामीक्षा में पाया गया कि ग्राम की कुल आबादी 1231-महिला, 1332-पुरूष, 450-जॉब कार्ड, 38-निराश्रित महिला(विधवा) पेंशन, 08-दिव्यांग पेंशन, 37-वृद्धा पेंशन, 48-मार्का युक्त हैण्डपम्प, 50-प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, 257-स्वच्छ शौचालय, 33-अंत्योदय कार्ड, 303-पात्र गृहस्थी, 08-तालाब आदि की सामीक्षा की गयी ।

उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि शासन की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले । उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओ से वंचित न रहे । उन्होंने मतदाता हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को मतदाता की शपथ दिलाई गई, ईवीएम मशीन से मकपोल कर लोगो को मकपोल करने हेतु प्रेरित किया गया। मतदान की पारदर्शिता के लिए इस बार वीवी पैट का प्रयोग होगा । जिन लोगो का वोटर लिस्ट में नाम नही है वह फॉर्म-06 भरे और मतदाता बने । इस मौके पर स्वच्छ पेय जल, हर घर टोटी से जल थीम पर आधारित निक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा किया गया जिसमें जल की महत्ता और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई ।

उन्होंने 15 गरीब पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित किये ।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी ए0के0 निगम, जिला समाज कल्याण अधिकारी के0एस0 मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी खजुहा, सीडीपीओ खजुहा मनोज कुमार, सेक्रेटरी, ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

[12/30, 9:42 PM] Amit Kumar Prajapati Cib: प्रेस विज्ञप्ति

फतेहपुर 30 दिसम्बर 2021

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों पर रंगोली, रैली, मतदाता हस्ताक्षर, स्लोगन, लोगो आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।

◆ तहसील बिंदकी अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम में पूर्ति विभाग ने कोटेदारों द्वारा मतदाताओं को शपथ गांव गांव दिलवाई गयी ।

◆ प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी महोदया अपूर्वा दुबे जी के दिशा निर्देश में स्वीप के अंतर्गत स्टेट आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का उपनिबंधक कार्याल(पुरानी तहसील) में अपरजिलाधिकारी विनय कुमार पाठक व उपजिलाधिकारी सदर नंदप्रकाश मौर्य द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। ततपश्चात उपस्थित सभी गणमान्य अधिवक्ताओं,बैनामा लेखकों व आमजनमानस

द्वारा हस्ताक्षर कर मतदान हेतु अपनी सहमति प्रदान की गई साथ ही अन्य लोगो को भी मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए संकल्प भी लिया।डॉ अनुराग द्वारा उपस्थित सभी अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों व जनमानस को मतदान हेतु शपथ पत्र दिया और निवेदन किया गया कि आप सभी लोग मतदान अवश्य करें और अन्य सभी को भी मतदान हेतु प्रेरित करें जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़े और हमारे जनपद का विकास अधिक हो।उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह द्वारा उपस्थित सभी अधिवक्ताओं व आमजनों को मतदान हेतु शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर संतोष कुमार पांडेय उपनिबंधक सदर,लिपिक शिवमूरत सिंह,रामआसरे, वागीश शुक्ल,अधिवक्ता काशीप्रसाद मिश्र,महेश द्विवेदी, भृगुराम श्रीवास्तव, हृदयराम श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,बैनामा लेखक प्रमोद श्रीवास्तव, नितिन तिवारी,हिमांशु गुप्ता एवं प्रमुख सहयोगी सर्व फार ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह,आचार्य रामनारायण,जीतू जोशी उपस्थित रहे।

◆ गणेश शंकर विद्यार्थी बालिका इण्टर कॉलेज सुल्तानपुर घोष खागा फतेहपुर में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन थाना सुल्तानपुर घोष में आयोजित किया गया

◆ जानकी इंटर कॉलेज सराय बकेवर फतेहपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

◆ आजादी का अमृत महोत्सव रंगोली प्रतियोगिता थाना बकेवर में संपन्न हुई जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया प्रथम पुरस्कार के रुप में विद्यालय के छात्राओं को थानाध्यक्ष महोदय की तरफ से पुरस्कार प्रदान किया गया।

◆ स्वीप कार्यक्रम सर्वोदय इंटर किशनपुर,थाना किशनपुर में रंगोली प्रतियोगिता अयोजियत की गयी ।

[12/30, 9:42 PM] Amit Kumar Prajapati Cib: नये मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की पत्रकार वार्ता —

 

प्रधानमंत्री और सीएम योगी का धन्यवाद-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

मुझे मेरे प्रदेश में कार्य करने का मौका मिला-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

सभी को मकान देने का बड़ा काम हुआ-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

मैं दफ्तर में बैठकर नहीं फील्ड पर जाकर काम करने वाला हूं-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

आज यूपी 17 लाख से ज्यादा मकान दिए गए-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

यूपी पहले पीछे हुआ करता था-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

आज यूपी देश मे विभिन्न पायदान पर आगे बढ़ा-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

यूपी के 100% शहर ओडीएफ हुए-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

मैं सभी शहरो को ओडीएफ प्लस करूंगा-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

यूपी में चुनाव होने वाला है-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

मैंने इलेक्शन कमीशन को आश्वस्त किया-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

सभी कर्मियों अफसरों का वैक्सिनेशन होगा-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराऊंगा-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

स्वास्थ्य को लेकर हमारे लिए चुनौती-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

कोरोना वैक्सिनेशन को तेजी से बढ़ाऊंगा-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

यूपी में पिछले साढ़े 4 साल में बड़ा परिवर्तन हुआ-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

पूरे यूपी का दौरा करूंगा-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

अफसरों के साथ रिव्यू मीटिंग करूंगा-दुर्गा शंकर मिश्रा.

 

 

 

 

 

*नहीं टाले जाएंगे UP चुनाव! आयोग बोला- सभी दल चाहते हैं समय पर ही हो यूपी विधानसभा चुनाव*

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समय पर ही होंगे, इसके संकेत यूपी दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दे दिया है. आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने समय पर ही चुनाव कराने की मांग की की है. यूपी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की और हमें बताया कि सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर ही विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए. तीन दिनों तक समीक्षा करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने कहा कि 5 जनवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी. उत्तर प्रदेश में 52 फीसदी नए वोटर और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. सभी राजनीतिक दल समय पर चुनाव के पक्ष में हैं. बता दें कि अगले साल फरवरी-मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं.

 

*चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें:*

 

मतदाता जागरूकता और सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत की गई

जीएसटी, एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट समेत तमाम विभागों से बातचीत की गई

प्रमुख सचिव डीजी पुलिस हेल्थ सेक्रेट्री से भी मुलाकात की है

सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन से समय पर चुनाव होने की बात कही

कुछ राजनीतिक दलों ने रैलियों में कोरोना के उल्लंघन का भी जिक्र किया

पोलिंग बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की बात कही

प्रशासन के पक्षपाती रवैया की भी राजनीतिक पार्टियों ने शिकायत की

कुछ राजनीतिक पार्टियों ने उनकी पार्टियों की रैलियों पर रोक लगाने का भी जिक्र किया

रैलियों में हेट स्पीच और पेड न्यूज़ पर भी चिंता जाहिर की

भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक पार्टियों के सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया है

 

*आयोग ने और क्या-क्या कहा*

 

80 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे बैलेट पेपर से वोट देने की अनुमति मिलेगी

सभी पोलिंग बूथों पर मतदान संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए

यूपी के 800 पोलिंग बूथ ऐसे होंगे जहां पर सभी कर्मचारी महिला ही होंगे

महिला सशक्तिकरण के लिहाज से चुनाव आयोग एक बड़ा कदम उठा रहा है

11 तरह के पहचान पत्रों के जरिए मतदाता मतदान कर सकेंगे

उत्तर प्रदेश का पूरा चुनाव ईवीएम वीवीपट के थ्रू ही होगा

यूपी में 1 लाख पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी

मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए आयोग प्रयास कर रहा है

यूपी में 86 परसेंट लोगों को पहली डोज और 49% लोगों को दोनों डोज़ लग चुकी हैं

पोलिंग बूथ पर ड्यूटी पर लगाए गए सभी अफसर 100% वैक्सीनेटेड होंगे

मतदान के समय में एक घंटा बढ़ाया जाएगा

सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान कर सकेंगे लोग

3 साल तक एक ही जगह पर जमे हुए अफसरों के होंगे तबादले

सी विजिल ऐप के जरिए चुनाव में गड़बड़ियों पर नजर रखी जाएगी

आपराधिक छवि के लोगों को चुनाव लड़ने से पहले अपने बारे में अखबारों और टीवी के माध्यम से जानकारी देनी होगी

अपने ऊपर दर्ज मुकदमों के बारे में जनता को बताना होगा