September 1, 2026

अब तक कि देश-विदेश की अहम खबरें – अजय मिश्रा

Spread the love

हरदोई

लड़के की बारात में गए परिवार के घर देर रात करीब 15 बदमाशों ने बोला धावा, महिलाओं की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने खदेड़ा, हथियार लैस बदमाशों ने परिवार को बनाया निशाना, लोनार कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर का मामला।

हरदोई

धर्म परिवर्तन ना करने पर शादी से इंकार, शादी के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप, फोटो वायरल करने की धमकी देता है युवक, दिल्ली ले जाकर मुझे बेचना चाहता है- युवती, शाहाबाद थाना क्षेत्र का मामला।

बदायूँ

डीजे गिरने से 5 बच्चे दबे, दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दो बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई का मामला। सिंधु बॉर्डर पर तैनात 2 IPS कोरोना पॉजिटिव , डीसीपी गौरव और एडिशनल डीपीसी घनश्याम बंसल कोरोना पॉजिटिव,दोनों अफसरों को होम आइसोलेशन में भेजा गया।

देहरादून

कोतवाली नगर इलाके में स्थित परिवहन विभाग के वर्कशॉप में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, मौजूद लोगो के अनुसार बारात में आतिशबाजी के चलते परिवहन विभाग के बाहर रखे कूड़ेदान में आग लगने के चलते वर्कशॉप तक भी आग पहुँच गई।

लखनऊ

राजधानी में कोहरे का कहर जारी,

कोहरे ने लिया लखनऊ को आगोश में,

कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई कम,

शीत लहर के साथ तापमान में गिरावट.

मुज़फ्फरनगर

सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत, शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा, इलाज के दौरान दोनों युवकों की दर्दनाक मौत, थाना भोपा क्षेत्र के हाईवे रोड का देर रात्रि मामला।

ग़ाज़ियाबाद

नगर निगम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजा, सीएंडडीएस को 6.39 करोड़ की रिकवरी का नोटिस.

दिल्ली

सिंघु बॉर्डर की रेड लाइट पर धरने का मामला, रेड लाइट पर बैठे किसानों के खिलाफ FIR.

रायबरेली

नकली जीरा कारोबारियों पर 1.15 करोड़ का जुर्माना, महाराजगंज कोतवाली इलाके में कर रहे थे कारोबार.

दिल्ली

दुष्यंत चौटाला की जेजेपी पर बढ़ा दबाव, कृषि कानूनों को लेकर बड़ा दबाव, बीजेपी सरकार से समर्थन वापसी पर चर्चा तेज.

शामली

SDM के निरीक्षण में गैर हाजिर मिले SDO, 4 अन्य अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले, सभी का 1 दिन का वेतन काटने की संस्तुति की, SDM ने संस्तुति कर आख्या डीएम को भेजी.

US:

एफडीए के एक्सपर्ट पैनल ने की फाइजर की वैक्सीन के इमर्जेंसी अप्रूवल की सिफारिश, जल्द मिल सकती है मंजूरी

सूरत

सूरत के मौसम में बदलाव बारिश का मौसम, सूरत शहर में बारिश का मौसम बरकरार, रात भर सूरत में धीमी बारिश ।

लखनऊ

UPMRC ने महानगर थाने में दर्ज कराई FIR,

पतंग और मंझे से मेट्रो संचालने में दिक्कत,

सोमवार रात 8 बजे पतंग से आवागमन बाधित रहा,

बंधी पतंग ओएचई पर गिरने से मेट्रो में आया फॉल्ट,

करीब आधे घंटे बाद फिर से चल पाई थी मेट्रो.

हरदोई

पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की,

पिता को घायल करने के बाद पत्नी की हत्या,

सुरसा थाना इलाके के पनुवावर गांव का मामला.

 

शामली

निरीक्षण के दौरान 20 फुट गहरी खाई में गिरे EO,

कैराना ईओ तालाब सफाई का निरीक्षण कर रहे थे,

निरीक्षण के दौरान पैर फिसलने से गिरकर घायल,

कर्मचारियों ने कराया हॉस्पिटल में भर्ती.

 

अहम

गृह मंत्रालय को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से एक रिपोर्ट प्राप्त हुई, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी गई थी:गृह मंत्रालय के सूत्र

मथुरा

गोकुल स्थित ब्रह्मांड घाट मंदिर से भगवान ब्रह्मांड बिहारी की मूर्ति हुई चोरी, अज्ञात चोरों ने बीती रात भगवान ब्रह्मांड बिहारी की मूर्ति चोरी की घटना को दिया अंजाम, चोर लगातार दे रहे पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती।

ग़ाज़ियाबाद

आउडी कार सवार व्यवसाई पर जानलेवा हमला, बदमाशो ने को कई राउंड फायरिंग, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की घटना

चंदौली

गोवंश तस्कर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पुलिस ने ट्रक से 18 गोवंशो को कराया मुक्त, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से तस्कर फरार, गोवंश की खेफ वध हेतु ले जायी जा रही थी पश्चिम बंगाल, सैयदराजा पुलिस को NH2 नौबतपुर एरिया से मिली कामयाबी।

 

लखनऊ- लोहिया संस्थान प्रशासन के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठा फिजियोथेरेपिस्ट।

– कोविड पॉजिटिव होने के बाद ठीक होने पर फिर लगाई कोविड वार्ड में ड्यूटी।

– कोविड निगेटिव होने के बाद भी फिजियोथेरेपिस्ट को थी दिक्कतें। फिजियोथेरेपिस्ट का न्यूरो में चल रहा इलाज।संस्थान प्रशासन को बताने के बावजूद कोविड में लगाई ड्यूटी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच वर्चुअल बैठक हुई।

 

राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता का ब्यान —सरकार और किसान दोनों को पीछे हटना होगा, सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा।

मुंबई:

रीगल महाकाल को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। उसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 9 दिसंबर को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था।

लखीमपुर

तेंदुए के आतंक से लोग परेशान, 3 महीने में 3 बच्चों की जान ले चुका तेंदुआ, कई मवेशियों की जान भी ले चुका तेंदुआ, चार पिंजड़े, 12 कैमरे से तेंदुए पर नजर, धौरहरा वन रेंज में तेंदुए का आतंक.

पीलीभीत

बाघ और दो शावक देखे जाने से हड़कंप, रिहाइशी इलाके में घूम रहे बाघ और शावक, ग्रामीणों ने खेतों पर निकलना किया बंद, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों में दहशत, थाना बरखेड़ा इलाके के भोपतपुर गांव का मामला.

मध्य प्रदेश से हैरान करने वाली खबर—

सीसी रोड बनी नही और ग्राम पंचायत ने भुगतान कर दी निर्माण की धनराशि, मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिजुर्रा में मनरेगा से बनने वाली सीसी सड़क का फर्जी बिल लगाकर 957750 रुपए भुगतान किया।

नोएडा

कृषि बिल के विरोध को लेकर धरने पर बैठे किसानो के हौसले बुलंद, किसानो के द्वारा विरोध का तरीका प्रतिदिन बदल रहा है, दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानो के द्वार निकाली जाएगी शव यात्रा, इससे पहले किसानो के द्वारा अर्धनग्न प्रर्दशन किया गया‌ था।

बलरामपुर

तेंदुए ने दो मवेशियों को बनाया निवाला, तेंदुए के दस्तक से ग्रामीणों में फैली दहशत, वन विभाग ने शुरू की छानबीन, बरहवा रेंज के बिनोहनी गांव की घटना.

हरिद्वार

कनखल स्थित निर्मल अखाड़े में साधु-संतों और अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह ने निर्माण कार्यो का किया भूमि पूजन।

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ का ब्यान —

राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था की हालत ठीक नहीं है। पश्चिम बंगाल की सुरक्षा करना उनकी जिम्‍मेदारी है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को संविधान का पालन करना ही होगा।

ब्रेकिंग लखनऊ

कानपुर बिकरू कांड में मारे गए कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी ,फर्जी आईडी से सिम लेने के आरोप में एफआईआर हुई थी दर्ज ,कोर्ट से चार्जशीट लगने तक अग्रिम जमानत की अर्जी हुई खारिज ,विकास के खास रहे गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन की भी अग्रिम जमानत खारिज

सुल्तानपुर

पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को अरेस्ट किया, मुठभेड़ के दौरान दोनों को किया गिरफ्तार, कई लूट की घटनाओं को दे चुके थे अंजाम, कादीपुर में लूट की घटना को भी दिया था अंजाम, लूट के 278000 रुपये, 2 तमंचा-कारतूस बरामद, कादीपुर पुलिस को मिली सफलता.

 

मुंबई अप्डेट

स्पेशल NDPS कोर्ट ने रीगल महाकाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

सुल्तानपुर

पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को अरेस्ट किया, मुठभेड़ के दौरान दोनों को किया गिरफ्तार, कई लूट की घटनाओं को दे चुके थे अंजाम, कादीपुर में लूट की घटना को भी दिया था अंजाम, लूट के 278000 रुपये, 2 तमंचा-कारतूस बरामद, कादीपुर पुलिस को मिली सफलता.

 

दिल्ली – आम आदमी पार्टी ने यूपी में दलित कार्ड खेला,

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को चुनाव प्रभारी बनाया

डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान सह प्रभारी बनीं

विधायक सुरेंद्र कुमार भी सह प्रभारी बनाए गए

यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एलान किया।

पीलीभीत

घर से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप, गांव किनारे नाले में मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, न्योरिया थाने के उलैहतापुर का मामला.

बाराबंकी

युवक का गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुबेहा क्षेत्र के ओहरामऊ गांव का मामला.

 

उन्नाव

संदिग्ध हालत में मिला घर में किशोरी का शव, किशोरी के गले और शरीर पर चोट के निशान, किशोरी रात में घर पर थी अकेली, परिजन अकेला छोड़कर शादी समारोह में गए थे, फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के काजीपुर कच्छ की घटना.

अमरोहा

चलती कार में छात्रा से गैंगरेप का मामला, 6 युवकों पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर बनाया वीडियो, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, दोस्तों के साथ मिलकर किया था अपहरण, छात्रा को युवकों ने दिल्ली ले जाकर फेंका, थाना डिडौली क्षेत्र का मामला.

 

आगरा

नशीली चाय पिलाकर बारातियों को किया बेहोश, बारातियों से कैश, मोबाइल लूट ले गया शातिर, जनवासे में लोगों को चाय पिलाने आया था युवक, नशीली चाय पीने से 8 बाराती बेहोश हुए, आगरा में डौकी क्षेत्र के मढ़ी गांव का मामला.

संभल

किशोर की गोली मारकर निर्मम हत्या, घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव, शादी समारोह में दोस्तों के साथ गया था किशोर, पुलिस ने किशोर के दोस्त को हिरासत में लिया, चंदौसी कोतवाली इलाके का मामला.

 

मध्य प्रदेश:

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ड्रग के मुद्दे पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

दिल्ली

IMA फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ रमेश दत्ता ने शार्प मीडिया रिपोर्टर से बात करते हुए कहा की –IMA ने देशभर में 12 घंटे की हड़ताल बुलाई,गैर जरूरी और गैर कोविड सेवाएं बंद हैं,,ICU समेत कई इमरजेंसी सेवाएं जारी, शाम 6 बजे तक IMA की हड़ताल रहेगी.

बलिया अप्डेट

पेट्रोलपम्प लूटकांड की कहानी निकली फर्जी,

खुद प्रोपराइटर ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा,

अपने गुर्गों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा,

पिटाई के बाद ड्राइवर को फंसाने की बुनी कहानी,

डीजल लेने को लेकर हुआ था विवाद,

पैसे लूटने जैसी कोई घटना नहीं हुई-पुलिस,

मौके पर SP विपिन टांडा भी मौजूद,

सहतवार थाने के KSK पेट्रोल पंप का मामला.

 

प्रतापगढ़।।

ऊपरी पाथ रही दलित महिलाओं पर दबंगों का कहर।।

दबंगों ने हरिजन महिलाओ को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।।

हमले में 2 महिला हुई घायल।।

पुलिस पर दबंगो का साथ देने का आरोप महिलाओ ने लगाया आरोप।।

24 घण्टे बाद भी दबंगो पर नही दर्ज किया गया मुकदमा।।

फतानपुर थाना क्षेत्र के वघेरवा गांव का मामला है।।

 

लखनऊ से बड़ी खबर–

CP लखनऊ DK ठाकुर ने महामहीम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से आज की शिष्टाचार भेंट।

राज्यपाल ने CP DK ठाकुर की एक अच्छी कार्यप्रणाली और ज़िले में अच्छी क़ानून व्यवस्था को स्थापित करने में संतोष जताते हुए की प्रशंसा।,आगे भी बेहतर पुलिसिंग हेतु महामहीम ने दिए CP को दिए निर्देश।

अहम खबरें~एक नज़र–

दिल्ली-PM मोदी आज अंतर्राष्ट्रीय भारती पर्व 2020 में VC के जरिये शिरकत करेंगे..

दिल्ली- PM मोदी आज उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लेंगे..

दिल्ली- सीबीएसई का दो दिवसीय राष्‍ट्रीय वार्षिक सहोदय सम्मेलन आज से होगा आरम्भ..

झारखंड-झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज..

दिल्ली-आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा सर्जरी को अनुमति देने के फैसले के खिलाफ चिकित्सकों की हड़ताल आज..

दिल्ली- पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी, RSS के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की जयंती आज