देश-दुनिया
🕘कैलिफोर्निया :- अमेरिका के कैलिफोर्निया में भीड़ पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल बताए जा रहे हैं। कैलिफोर्निया के टोरेंस में पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। टोरेंस शहर लॉस एंजिलिस से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। टोरेंस के फायर डिपार्टमेंट ने भी घटना की पुष्टि करते हुए लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी है।प्रत्यक्षदर्शी डी रॉयन थॉमस ने घटना के बाद का वीभत्स वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वर्ष 2017 में हुई फायरिंग की विभिन्न घटनाओं में लगभग 40,000 लोगों की जान गई। इसमें खुदकशी की वारदात भी शामिल हैं।
🕘न्यूयॉर्क :- दिवंगत भारतवंशी पुलिस अधिकारी रोनिल सिंह का शनिवार को कैलिफोर्निया में अंतिम संस्कार किया गया। कई पुलिस अधिकारियों और नागरिकों ने अमेरिकी झंडे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।कैलिफोर्निया के गर्वनर एडमंड ब्राउन समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारियों ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार से पहले सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था। शुक्रवार की सुबह जब उनके शव को मॉडेस्टो शहर से न्यूमैन लाया जा रहा था, तब बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए सड़क किनारे इकट्ठा हुए थे।
🕘चीन :- चेतावनी मिलने पर ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि इस स्वशासित द्वीपीय देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय मदद को आगे आए।साई का यह बयान ऐसे समय आया, जब गत बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ताइवान को बल प्रयोग की धमकी दी थी। चीन की इस धमकी पर साई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे गंभीरता से लेगा और हमारी मदद करेगा।’
🕘वाशिंगटन :- ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए अभी कोई समय निर्धारित नहीं है, लेकिन इतना तो तय है कि जवान अनिश्चित काल तक युद्ध प्रभावित देश में नहीं रहेंगे। इस बयान से यह जाहिर होता है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के खिलाफ जारी संघर्ष समाप्त होने तक अमेरिकी सैनिक सीरिया में तैनात रह सकते हैं। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गत बुधवार को कहा था कि सीरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी धीरे-धीरे होगी और अपने कुर्द सहयोगियों की रक्षा करेंगे।
🕘वॉशिंगटन :- अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि वह अमेरिकी सरकार में आंशिक कामबंदी को कई सालों तक जारी रखने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी सरकार का आंशिक तौर पर काम ठप हुए अब तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। बीबीसी के मुताबिक, शीर्ष डेमोक्रेट्स से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर दीवार के निर्माण के लिए कांग्रेस को नजरअंदाज करते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भी कर सकते हैं।
अपना भारत :
🕘नई दिल्ली :- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष अजय माकन भले ही अपना इस्तीफा दे चुके हों, लेकिन नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी आलाकमान अभी विचार कर रहा है। एक ओर पार्टी नए अध्यक्ष के नाम पर सर्वसम्मति बनाना चाह रही है तो दूसरी ओर कोई एक ऐसा नाम भी तलाश रही है जो आगामी लोकसभा चुनाव 2019 और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी के ग्राफ को और ऊपर लेकर जाए। यही वजह है कि पार्टी अालाकमान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नया नाम तय करने से पहले पूरी तरह विचार कर लेना चाह रहा है। इस बीच दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संभव है कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आगामी लोकसभा चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह पद दिया जा सकता है।
🕘नई दिल्ली :- Weather Update जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्दी का सितम जारी है। वहीं, शनिवार और रविवार को संभावित बारिश से पहले शुक्रवार को ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली और ठंड बढ़ गई। शनिवार को हल्की राहत है, लेकिन जल्द ही ठंड लड़ने वाली है। शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन भी हो सकता है। इसके बाद घना कोहरा भी दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा सकता है।
🕘पटना :- राजद सुप्रीमो तेजप्रताप यादव शनिवार को समर्थकों पर ही भड़क गए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ‘लाल’ तेजप्रताप यादव ने समर्थकों को जमकर फटकार लगाई। बोले- आपलोगों को शर्म नहीं आती है, लालू यादव जेल में हैं और आपलोग आपस में लड़ रहे हैं। तेजप्रताप की डांट-फटकार का कार्यकर्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद गुस्से में तेजप्रताप मंच छोड़कर भाग निकले। बताया जा रहा है कि इस दौरान तेजप्रताप के लोगों ने सबका मोबाइल छीन लिया, जिससे हंगामे का कोई फोटो नहीं ले पाया।
🕘पटना :- बाईपास थाना अन्तर्गत रानीपुर पैजावा के समीप नाले पर रखे रेल पोल से नाला पार करने के क्रम में एक बालक गहरे नाले में गिर गया, जिसके बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की ने रात करीब दस बजे तक बच्चे की तलाश करती रही लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। आज सुबह टीम ने बच्चे आदित्य का शव नाले से बरामद किया है।
🕘 जालंधर :- केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नेशनल साइंस कांग्रेस के तीसरे दिन वूमेन साइंस कांग्रेस का उद्घाटन किया। इस दौरान स्मृति ने कहा साइंस ने महिलाओं के लिए लैंगिक समानता के रास्ते खोल दिए हैं। उन्होंने कहा यह चिंता की बात है महिलाओं के लिए साइंस में सारे रास्ते खुले होने के बावजूद उनकी दिलचस्पी इसमें उतनी नहीं है जितनी होनी चाहिए।
🕘उतरांचल :- हर साल माननीयों व अफसरों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना पड़ता है। इसके लिए कानून भी बना है, मगर राज्यसभा के 32 ऐसे माननीय हैं कि जिन्होंने यह दायित्व पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखाई है। यह सच्चाई सूचना का अधिकार में सामने आई है।काशीपुर निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता नदीम उद्दीन ने सूचना का अधिकार में राज्यसभा सचिवालय से चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने वाले राज्य सभा सदस्यों की सूची मांगी। सचिवालय के निदेशक एवं केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी अरुण शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई सूची के मुताबिक पांच नवंबर 2018 तक सिर्फ 212 सदस्यों ने संपत्ति का ब्योरा दिया है।
🕘पलामू :- मंडल डैम सहित छह अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखने पलामू पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रघुवर दास को ऊर्जावान मुख्यमंत्री कहकर सम्बोधन किया। कहा आपसब इस विकास यात्रा के भागीदार। 2019 की यात्रा शुरू है। नीलाम्बर पीताम्बर की भूमि को नमन करते। पीएम आवास योजना के 25 हजार लाभार्थी को बधाई। घर पक्का होता है तो संकल्प भी पक्का होता है। किसानों से जुड़ी साढेतीन हजार करोड़ की योजना का शिलान्यास का मौका है। लागत कम तो खेती का फायदा। तीन लाख लोगों को पीने के पानी का भी फायदा होगा। पहले की सरकारों ने क्या किया मंडल डैम योजना गवाही दे रही।
🕘रायपुर :- लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों की परिस्थिति के अनुरूप कांग्रेस घोषणापत्र तैयार करेगी। यह घोषणापत्र राज्यों की जनता के सुझावों पर बनाया जाएगा, इसलिए इसका नाम ‘जन आवाज” होगा।छत्तीसगढ़ के अलग-अलग सेक्टर और संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव लेने के लिए शनिवार को पार्टी हाईकमान ने तीन सदस्यों को यहां भेजा, जिन्होंने सुबह से देर शाम तक लोगों की राय जानी, आवश्यकताएं पूछीं और उन्हें सूचीबद्ध किया। सुझावों को एआईसीसी के रिसर्च विंग को दिया जाएगा, जो कि उन पर अध्ययन करेगी और रिपोर्ट के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देगी।
🕘श्रीनगर :- उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे टंगडार(कुपवाड़ा) से खुर्शीद अहमद जब अपनी पत्नी गुलशन जान का उपचार कराने के लिए अपने परिवार संग श्रीनगर पहुंचा था तो उसे क्या मालूम था कि जब वह घर लौटेगा तो पूरे परिवार सहित निर्जिव होकर ही लौटेगा। वह अपनी पत्नी, दो बच्चों और एक अन्य महिला रिश्तेदार समेत लालचौक से करीब आठ किलोमीटर दूर बेमिना स्थित बोट कालौनी में अपने किराए के कमरे में मृत पाया गया। पूरे परिवार की जान ठंड से बचने के लिए जलाई गई गैस बुखारी से निकली जहरीली गैस ने ली।
अपना प्रदेश :
🕘चंदौली :- 01 जनवरी को इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गावँ में गोवंश लदे ट्रक के मकान में घुसने हुई थी 7 लोगो की मौत ,जिले के प्रभारी मंत्री व योगी सरकार में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद मीले मृतकों के परिजनों से ,प्रभारी मंत्री ने परिजनों को बढ़ाया ढांढस ,मुख्यमंत्री से मिलकर और सहायता दिलाने का प्रभारी मंत्री ने परिजनों को दिया आश्वाशन ,घटना के 4 दिन बाद भी मौके पर चकिया भाजपा विधायक के न पहुचने पर ग्रामीणों में दिखा आक्रोश ,प्रभारी मंत्री न कहा स्थानीय विधायक है जिले से बाहर आज शाम तक मिलेंगे परिजनो से ,घटना से पुलिस महकमे पर उठे थे कई सवाल, एसपी ने इलिया थान अध्यक्ष सहित 6 पुलिस कर्मियों को किया था निलंबित ।
🕘वाराणसी :- प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को संकीर्णता की भावना से ऊपर उठने की जरूरत है। ओमप्रकाश राजभर के बयान कि अनिल राजभर बच्चे हैं अनपढ़ और गवार हैं पर कहा कि मैं पहली बार मंत्री नहीं , दूसरी बार मंत्री बना हूं । अध्यक्ष रह चुका हूं दो दो बार डिस्टिक बोर्ड का मेंबर रहा हूं पिताजी सेना में रहकर देश की सेवा के बाद वापस आने पर दो बार विधायक रह चुके हैं मेरा पूरा परिवार राजनीतिक है।
🕘कानपुर :- हमीरपुर में हुए करोड़ों के खनन घोटाले में सीबीआई ने सपा एमएलसी रमेश मिश्रा के किदवईनगर स्थित आवास में छापा मारा. छापे की यह कार्रवाई प्रदेश में बड़े पैमाने पर की गई है. सपा एमएलसी से हमीरपुर में बंद कमरे में पूछताछ भी की गई. इसके अलावा उनके घर के एक-एक कोने की गहनता से पड़ताल करने में सीबीआई की टीम लगी है.
🕘मिर्ज़ापुर :- लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक ,2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारी में जुटी, काशी क्षेत्र के 15 जिलों के सभी प्रकोष्ठों से जुड़े 400 कार्यकर्ता हुए शामिल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित कई पार्टी पदाधिकारियों ने किया समीक्षा ,2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से कमर कसना शुरू कर दी है । मिर्जापुर में काशी क्षेत्र के 15 जिलों से जुड़े संगठन के मुख्य बॉडी के साथ सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । संगठनात्मक दृष्टिकोण से पार्टी को और मजबूत करने की रणनीति बैठक में बनाई गई।
🕘इटावा :- सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का इटावा में दौरा कल,इटावा प्रदर्शनी पण्डाल में जनता को करेंगे सम्बोधित,जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा ,पुलिस विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्गो का किया डायवर्जन।
🕘चंदौली :- बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव में स्थित एक बगीचे में मृतक दीपक अपने दो दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था | इसी दौरान श्री नारायण नाम का व्यक्ति विकास नाम के युवक के साथ बगीचे में पहुंचा और मृतक दीपक से पूछा कि तुमने मेरी लड़की को कुछ दिया है | जिस पर दीपक ने ऐसा कुछ होने से इंकार कर दिया | इसी बात पर श्री नारायण दीपक को गाली गलौज देना शुरू कर दिया | जिसका दीपक ने विरोध किया | इसी दौरान श्री नारायण ने दीपक का हाथ पकड़ लिया और श्री नारायण के साथ गए विकास ने दीपक पर हमला बोल दिया और उसको बुरी तरह मारा पीटा | जिससे दीपक वही बेहोश होकर गिर गया | घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए | घटना होते देख दीपक के साथ आए दोनों दोस्त मौके से भाग खड़े हुए और गांव वालों को इसकी सूचना दी |
🕘बहराइच :- जिले में एक युवती के साथ ऐसी हैवानियत की घटना सामने आई है कि, जिसकी रूह शायद यही कह रही होगी कि…. अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो, घटना बहराइच के थाना जरवल रोड इलाके की है। जहां पर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक 20 वर्षीय युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। झाड़ियों में अस्त व्यस्त अवस्था में मिली युवती की लाश ने कहीं न कहीं थाना जरवल इलाके की लापरवाह पुलिसिंग की पोल खोल कर रख दिया है। जरवल थाना क्षेत्र में मिली युवती के मुंह में ठूंसा हुआ कपड़ा साफ बयां कर रहा है कि कहीं न कहीं हैवानों ने इसके साथ गिद्ध की तरह हैवानियत करके बुरी तरह नोंचा है।
🕘 बहराइच :- मिल प्रबंधन की लापरवाही से आईपीएल शुगर मिल इकाई जरवलरोड में शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे खौलते सल्फाइटर टैंक में गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई ।सूचना पर सभी मजदूर साथी इकट्ठा हो गए, और शुगर मिल का संचालन बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी,जिस पर उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है,और सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
🕘इटावा :- सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने महागठबंधन में कांग्रेस से बनाई जा रहीं दूरियों पर मीडिया को कल्पनाओं से दूर रहने की सलाह दी जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस को लेकर अभी भी उम्मीद है तो उनका जवाब था कि ” गठबंधन का मतलब समझिए क्या होता है ,वही कल अखिलेश ओर मायावती की गठबंधन को लेकर मुलाकात पर कहाँ कि ” किस तरह का फार्मूला है इसकी जानकारी केवल अखिलेश ओर मायावती को है और वही इसका ऐलान करेंगे, वही मुलायम सिंह को मैनपुरी से चुनाव लड़ाने की बात कहीं |
🕘बहराइच :- सीमा पर तैनात 59 वीं बटालियन SSB के जवानों ने मचाया भीषण ताण्डव ,मुर्तिहा कोतवाली अंतर्गत बिछिया में है एसएसबी का बेस कैंप ,महिलाओं के साथ मारपीट के साथ किया छेड़ छाड़,कई महिलाएँ हुई गंभीर रूप से चोटिल,शराब के नशे में जवानों ने घर उजाड़ने के साथ महिलाओं से की अश्लीलता,जवानों के उत्पात से निशानगाड़ा में मचा हड़कंप |
खबरो के लिए लॉग ऑन करें





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-