22/01/2019
अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश :
🕘वाराणसी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित हो रहे 15वें प्रवासी भारतीय दिवस में प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनाथ भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी के सहयोग से बीते साढ़े चार वर्ष में भारत ने दुनिया में अपना स्वभाविक स्थान पाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है।
🕘वाराणसी:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राज्य स्तरीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि भारत बदल नहीं सकता है लेकिन हमने यह सोच ही बदल दी। दुनिया आज हमारे देश के सुझावों को गंभीरता के साथ सुन और समझ रही है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्ष में भारत ने दुनिया में अपना स्वाभाविक स्थान पाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है।
वाराणसी:- भारत दुनिया की तेज़ी से बढ़ती आर्थिक ताकत है और खेल जगत में भी हम बड़ी शक्ति बनने की तरफ निकल पड़े हैं। हम ऐसे संसाधन तैयार कर रहे हैं जिससे अनेक देशों की समस्या दूर हो सकती हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और विश्व की प्रगति में दुनिया हमारा योगदान स्वीकार कर रही है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस के माध्यम से दुनिया को हम वन सन, वन ग्रिड की ओर ले जाना चाहते हैं। हम रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और सबका साथ-सबका विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
वाराणसी:- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने डी बी टी यानी खातों में सीधे अन्तरण के माध्यम से एक रुपए में से 85 पैसे की लूट को शत-प्रतिशत खत्म कर दिया है। बीते साढ़े चार साल में करीब 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपए (80 बिलियन डॉलर) सीधे लोगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए है। बीते साढ़े 4 वर्षों के दौरान संकट में फंसे दो लाख से ज्यादा भारतीयों को इस सरकार के प्रयासों से मदद मिली है।
🕘 वाराणसी:- मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनाथ ने कहा कि हम संस्कृति की गोद में हैं और यहां से गंगा जी का आशीर्वाद लेकर अपने अपने देश जायेंगे। उन्होंने स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ, आयुष्मान भारत समेत नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की तारीफ की। भारत व फ्रांस के बीच सोलर प्लांट समझौता को ऐतिहासिक बताया और कहा कि अगले महीने मॉरीशस में हरियाणा सरकार के सहयोग से गीता महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
🕘आगरा:- भाजपा सांसद बाबूलाल कि प्रशासन ने की अनदेखी नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आगराआ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आमंत्रण कार्ड में फतेहपुर सिकरी से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल का नाम गायब कार्ड में है कठेरिया के साथ महापौर और भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों के नामll
🕘अमेठी:- गोमांस तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, तस्करों के पास से 53 किलो गोमांस और मोटरसाइकिल बरामद,मुखबिर की सूचना पर दोनो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा गांव के पास से हुई गिरफ्तारी।
🕘 कानपुर:- मुख्यमंत्री से दबंगो की शिकायत करना पड़ा भारीl घर में घुसकर महिला समते पूरे परिवार को पीटा ,फायरिंग करने का भी आरोप l बीते माह मुख्यमंत्री पोर्टल में धोखाधड़ी कि थी शिकायतl नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर की घटना l
🕘झाँसी :- नगर विधायक रवि शर्मा की माताजी हुईं लूट का शिकार । घर से चंद कदम की दूरी पर चार लोगों ने दिया घटना को अंजाम विधायक की माताजी से सोने के कई आभूषण लूट ले गए लाखो के आभूषण की हुई लूट। झाँसी के थाना सीपरी बाजार छेत्र की घटना ।
🕘रायबरेली:- सोनिया गांधी का दो दिवसीय दौरा किन्ही कारणों से हुआ रद 23 व 24 को 10 महीने बाद सोनिया गांधी का लगा था दो दिवसीय दौरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला की पुष्टि राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर 23 व 24 को रहेंगे।
🕘लखनऊ:- लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के बाद बहुजन समाज पार्टी नए सिरे से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को तय करने में जुटी हुई है। चुनावों के लिए दो दर्जन से अधिक सीटों के प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं, जबकि शेष सीटों के दावेदारों के संबंध मेें पार्टी सुप्रीमो मायावती लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक ले रहीं हैं। जिनके नामों को अंतिम रूप दिया गया है वह सभी अधिसूचना होने तक बतौर लोकसभा सीट प्रभारी चुनाव की तैयारी करेंगे।
🕘प्रयागराज:- कुंभ के दौरान जहां अखाड़ों ने हर जातियों के लिए दरवाजे खोलने शुरू कर दिए हैं, यहां तक कि किन्नरों तक को मान्यता देनी शुरू कर दी है, वहीं एक अखाड़ा ऐसा है जहां सिर्फ ब्राह्मणों की ही मान्यता है। इस अखाड़े में सिर्फ ब्राह्मणों को ही दीक्षा मिलती है।
🕘मेरठ:- मवाना थानान्तर्गत ततीना गांव में बेटे के कुआं पूजन समारोह में शामिल होने छुट्टी पर आए आइटीबीपी कमांडो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में तैनात था। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
🕘अलीगढ़:- एएमयू छात्रनेता व बाजपा विधायक ठा.दलवीर सिंह के नाती ठा.अजय सिंह ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में अपने साथियों के साथ तिरंगा रैली निकाली। बाइक रैली में केंपस के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इंजीनिरिंग फैकल्टी से लेकर बाबे सय्यद तक वंदेमातरम, भारतमाता की जय के नारे लगाते हुए रैली निकाली।
🕘हमीरपुर:- खनन घोटाले में सीबीआइ की टीम की जांच तेजी पकड़ती जा रही है। सोमवार देर शाम हमीरपुर पहुंची सीबीआइ टीम ने मंगलवार सुबह खनन कार्यालय में अभिलेखों को पांच घंटे तक खंगाला। कुछ अहम फाइलों को जब्त कर लिया और कुछ पत्रावलियों की फोटोकॉपी भी कराई। यह भी बताया जा रहा है कि इस बार खनन कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति से सीधे पूछताछ करने की बजाए करीब 63 लोगों को नोटिस जारी करके बुलाया है।
अपना देश :
🕘नोएडा:- देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अर्द्धसैनिक बल के जवानों के परिवार के लिए केंद्र सरकार अहम कदम उठा रही है। सुरक्षा बलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के ग्रेटर नोएडा केंद्र में केंद्रीय विद्यालय शुरू किया गया है। देशभर में अर्द्धसैनिक बलों के केंद्रों में इस तरह के कई विद्यालय शुरू किए गए हैं। सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को अपने बच्चों के शिक्षा की चिंता काफी हद तक कम होगी।
🕘गाजियाबाद:- थाने में आने से अक्सर लोग बचते हैं। पुलिस-थाने की झंझट से बच कर निकलना चाहते हैं, मगर कभी-कभी ऐसी स्थिति बनती है जब आपको पुलिस के पास जाना ही पड़ता है। यूपी सरकार आपको अब एक ऐसी सुविधा दी है जिसका लाभ आप घर बैठे ही ले सकते हैं। अगर आप FIR दर्ज कराना चाहते हैं तो यूपी में कभी भी- कहीं भी घर या ऑफिस से बैठे पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको थाने आने की जरूरत नहीं।
🕘दिल्ली:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 26 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा। ये पुरस्कार नवोन्मेष (छह अवार्ड), विद्वता (तीन), समाज सेवा (तीन), कला और संस्कृति (पांच), खेल (छह) और वीरता (तीन) की श्रेणियों में दिए गए। इस पुरस्कार के तहत विजेता को एक लाख रुपये नकद, 10 हजार रुपये का बुक वाउचर और प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए कुल 783 आवेदन आए थे।
🕘लुधियाना:- पंजाब में बने नए डेमोक्रेटिक एलाइंस की बैठक में नई रणनीति बनाई जा रही है। आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने के बाद नई पार्टी बनाने वाले सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि नया एलायंस राज्य में तीसरा राजनीतिक विकल्प बनेगा। बैठक में पंजाबी एकता पार्टी, लोक इंसाफ पार्टी, आप के निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी का मंच, बहुजन समाज पार्टी और टकसाली अकाली दल के नेता भाग ले रहे हैं।
🕘चंडीगढ़:- राजनीति में जहां दुश्मनी के किसी भी पल दोस्ती में बदल जाने की संभावनाएं बरकरार रहती हैं, वहीं इस खेल में कोई किसी का सगा नहीं होता। जींद का रण इसका गवाह है, जिसकी वजह से दादा ओमप्रकाश चौटाला और पोता दुष्यंत चौटाला आमने-सामने हो गए हैं।
🕘देहरादून:- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज जानलेवा भी साबित हो रहा है। मंगलवार को हुए जबरदस्त हिमपात और बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
पहली दुर्घटना चमोली में हुई। बताया गया कि वाहन चालक अपनी बेटी के शादी के कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदारी के गांव चरबंग जा रहा था। बेटी की शादी फरवरी माह में है।
🕘झारखंड:- वर्ष 2019-20 का सालाना बजट 85,429 करोड़ का होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को विधानसभा में पिछली बार के 80200 करोड़ के मुकाबले 85,429 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। सकल घरेलू उत्पाद 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। प्रति व्यक्ति आय भी बढ़कर 85,513 रुपये होने का आकलन किया गया है।
🕘रायपुर:- रबी फसल की एक लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई के लिए राज्य सरकार पानी छोड़ेगी। रबी फसल के लिए लंबे समय से पानी की मांग हो रही थी। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने भी कृषि व जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे को पानी छोड़ने के लिए पत्र सौंपा था। जनप्रतिनिधियों और किसानों की मांग को ध्यान में रखकर मंगलवार को राज्य जल उपयोगिता समिति ने पानी छोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया।
🕘इंदौर:- इच्छापुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार से गुजर रही बस टैंकर को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई। बोरगांव बुजुर्ग के पास हुए इस हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में फंसे ड्रायवर को पुलिस ने जेसीबी की मदद से निकाला।
🕘जम्मू:- बर्फबारी न सिर्फ कश्मीर में पर्यटन, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है बल्कि यह विधि व्यवस्था को बनाए रखने में भी किसी हद तक एक अहम भूमिका निभाती है। बर्फबारी राज्य में सक्रिय आतंकियों के लिए काल है। यही कारण है कि वादी में सर्दियों में आतंकरोधी अभियान जहां तेज होते हैं, वहीं राष्ट्रविरोधी हिंसक प्रदर्शनों में भी कमी आ जाती है। जनवरी 2019 में अभी तक जो हालात रहे हैं, वह इसी तथ्य को सही ठहरा रहे हैं।
🕘पश्चिम बंगाल:- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कई सियासी तीर छोड़े। यहां मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं बंगाल में लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश करने आया हूं।
🕘भुवनेश्वर:- ओडिशा में मंगलवार पूर्वाह्न को हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। घायलों में से कइयों की हालत गंभीर है। मरने वालों लोगों में तीन महिला हैं, जबकि दो पुरुष व एक बच्चा है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख प्रकट करते हुए मृतक परिवार को दो लाख रुपये एवं घायलों का मुफ्त इलाज करने के लिए निर्देश दिया है।
🕘अहमदाबाद:- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस गुजरात में खाटला परिषद के जरिए प्रदेश की जनता के साथ संवाद कायम करेगी। विधायकों को क्षेत्रिय समस्याओं को टटोलने के साथ ऐसे लोगों से संपर्क बढ़ाने को कहा गया है, जो चुनाव जिताने में मदद कर सकते हों। पार्टी में मतभेद के चलते नेता अब सीधे राजीव सातव को रिपोर्ट करेंगे।
दुनिया :
🕘बांग्लादेश:- एक शख्स जिसके हाथ-पैर में पेड़ जैसे उगते हैं। सुनने में भले ये अटपटा लगे, लेकिन सच है। पिछले करीब दो साल में इस शख्स की 25 बार सर्जरी हो चुकी है। बावजूद उसे इस बीमारी से छुटकारा नहीं मिला है। अब उसे फिर से सर्जरी की आवश्यकता है। जानें- कौन है ये ट्री मैन और कब से वह दुनिया की इस सबसे अजीब बीमारी से जूझ रहा है।
🕘बगदाद:- इराक के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उसने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) की रासायनिक हथियार बनाने में मदद की थी। इराक के उद्योग व खनिज मंत्रालय में भूविज्ञानी के पद पर कार्यरत सुलेमान अल-आफरी का कहना है कि आइएस के रासायनिक हथियारों के निर्माण का काम उसकी निगरानी में हुआ था।
🕘लंदन:- सैयद शुजा द्वारा सोमवार को ईवीएम हैकिंग पर किये दावे से फॉरेन प्रेस एसोसिएशन ने खुद को अलग कर लिया है। एसोसिएशन का कहना है कि शुजा ने ईवीएम हैकिंग को लेकर केवल आरोप लगाए लेकिन इसे लेकर अबतक कोई सबूत नहीं दिए हैं। बता दें कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में स्काईप के जरिये पत्रकारों से बात करते हुए इस हैकर ने ईवीएम की हैकिंग को लेकर कई चौका देने वाले कथित खुलासे किये थे।
🕘वाशिंगटन:- अमेरिका में रह रहे निर्वासित मुहाजिरों ने पाकिस्तान के कराची शहर को स्वायत्त क्षेत्र बनाने की मांग की है। कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर होने के साथ ही सिंध प्रांत की राजधानी भी है। इस शहर पर कभी मुहाजिर नेता अल्ताफ हुसैन की तूती बोलती थी। लेकिन उनकी पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) में टूट और लंदन में स्वनिर्वासन के बाद शहर पर उनकी पकड़ कमजोर पड़ गई।
🕘 कनाडा:- मॉन्टि्रयल विमान में सवार एक यात्री की जान बचाने की कोशिश ने 250 यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। यात्रियों को विमान में बैठकर ही बर्फ से जमी सर्द रात ठिठुरते हुए काटनी पड़ी। मामला कनाडा के एक एयरपोर्ट का है। सीबीसी नेटवर्क के मुताबिक, यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 179 शनिवार को न्यूजर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट से 250 यात्रियों को लेकर हांगकांग के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर विमान को आपात स्थिति में कनाडा के पूर्वी तट के न्यूफाउंडलैंड एवं लैब्राडोर प्रांत के गूज-बे एयरपोर्ट पर उतारा गया ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-