।।*प्रयागराज।।
धूमनगंज में हुई बमबाजी, दो घायल*
धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा चौकी से 500 मीटर की दूरी पर रेलवे कांटेक्ट के घर हुई बम बाजी। बम बाजी होने से रेलवे कांट्रेक्टर राकेश दुबे के पैर में आई गंभीर चोटें। इसके साथ ही उनके बेटे अभिषेक के भी चेहरे पर हल्की चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम बाजी करने वाले के मामा को पकड़कर थाने ले आई है, बम बाजी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, वही बम बाजी करने वाले के घरों पर दबिश दी जा रही है।।
।। मेरठ।।
आबकारी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट
विजिलेंस टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर को पकड़ा
आबकारी इंस्पेक्टर से रिश्वत के 65000 बरामद
शराब ठेके की जगह बदलने के लिए की डील
आरोपी आबकारी इंस्पेक्टर हैं अतुल श्रीवास्तव
मेरठ के थाना कोतवाली इलाके का मामला।
।।मथुरा।।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने विकास कार्यों का लिया जायजा, मंत्री श्री कांत शर्मा ने लिया विकास कार्यो का जायजा, अधिकारियों को विकास कार्य पूरा करने के निर्देश, फिल्म सिटी-एयरपोर्ट बनने से पर्यटन को होगा फायदा।
।।मध्य प्रदेश ।।
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर शासन द्वारा तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया जाता है।
*CM OFFICE MADHYA PRADESH*
।।शाहजहांपुर।।
युवती के परिजनों और वकीलों में मारपीट, कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई थी युवती, बयान से पहले घर ले जा रहे थे परिजन, पुलिस के सामने वकीलों-परिजनों में मारपीट, सदर कोतवाली के कचहरी गेट का मामला।
।।लखनऊ।।
CM योगी भी करेंगे रैन बसेरों का निरीक्षण।
CM राजधानी के साथ साथ किसी भी ज़िले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण।
।।लखनऊ।।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने किया निरीक्षण
रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण
जियामऊ, लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे डीएम
23 स्थायी,16 अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए
मॉडर्न रैन बसेरा भी इस बार बनाया गया
मॉडर्न रैन बसेरा मेँ निशुल्क भोजन मिलेगा
जिया मऊ में बनाया गया मॉडर्न रैन बसेरा
साफ सफाई,बेहतर व्यवस्था के दिए आदेश।
।।बांदा।।
बांदा विकास प्राधिकरण का औचक निरीक्षण, मंडलायुक्त चित्रकूट मंडल ने किया निरीक्षण, खामियों पर अधिकारी,कर्मियों को लगाई फटकार, 2 साल में प्राधिकरण को मिलेगा नया कार्यालय, शहर कोतवाली क्षेत्र में है प्राधिकरण का ऑफिस।
।।लखनऊ।*
उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण अभिषेक प्रकाश ने निर्देश देते हुए कहा कि प्राधिकरण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वीकृत चिकित्सीय अवकाश को छोड़कर समस्त अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाते हैं।लखनऊ विकास प्राधिकरण के समस्त अधिकारी व कर्मचारी कल प्रातः कार्यालय समय पर कार्यालय में उपस्थित हो और अपने शासकीय कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें।
।।लखनऊ।।
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विवि को मिला नया वीसी
प्रोफेसर विनय कुमार पाठक बने नए कुलपति
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने जारी किया आदेश
वर्तमान में एकेटीयू के कुलपति हैं विनय पाठक।
AKTU के साथ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विवि का चार्ज
प्रभारी कुलपति मसूद आलम को हटाया गया।
।।लखनऊ,।।
21 दिसंबर 2020 को कुल 251 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया।
आज जनपद लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 6157 लोगो के सैम्पल लिये गये है।
आज इंदिरा नगर 24, अलीगंज 10 गोमती नगर 28, रायबरेली रोड 15 चौक10, जानकीपुरम 14 आशियाना 12 पर पाजिटिव रोगी पाये गये।
।।कानपुर ।।
चकेरी में लगातार जारी है मोबाइल लूट का सिलसिला।
रामादेवी चौराहे पर फिर लुट गया युवती का मोबाइल।
चकेरी थाने के सामने से मोबाइल लूट ले गए बदमाश।
वसूली में मस्त ट्रैफिक पुलिस भी नही पकड़ पाई लुटेरों को।
पुलिस के आसपास ही दिन भर घूमते हैं मोबाइल लुटेरे।
पुलिस की निष्क्रियता की वजह से लुटेरे लगातार दे रहे हैं मोबाइल लूट की घटना को अंजाम।
कानपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी-टेक फाइनल ईयर की छात्रा है पीड़िता।
।।लखनऊ।।
लखनऊ से सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय ड्यूटी पर आ रहे तीन जजों की स्विफ्ट डिजायर कार लखनऊ के गोसाईगंज के निकट ट्रक से टकराई। कार चला रहे सिविल जज अभिषेक चौधरी को सिर में आई चोटें। महिला जज श्रद्धा लाल व नीलम सरोज को भी चोटें। खतरे से बाहर। तीनों का इलाज लखनऊ में जारी। कोहरे की वजह से आज सुबह हुआ हादसा।
।।वाराणसी ।।
बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे सीएम, विश्वनाथ कॉरीडोर के कार्यो का निरीक्षण किया, कॉरीडोर के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, बाबा विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन।
।।लखनऊ।।
यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जताया दुख
मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया
संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने जताया शोक
- ।।लखनऊ।।
2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी प्रसपा
चुनाव के लिए उम्मीदवारों से मांगे आवेदन
31 जनवरी तक मांगे चुनाव के लिए आवेदन
लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-