जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला लगातार पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोल रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 और आर्टिकल 35-A हाटने को लेकर दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि, मैं (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को चुनौती देता हूं इस जलसे में… कि तुम टूट जाओगे, मगर हिन्दुस्तान टूटेगा नहीं।
सोमवार को श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि, मैं (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को चुनौती देता हूं इस जलसे में… कि तुम टूट जाओगे, मगर हिन्दुस्तान टूटेगा नहीं… तुम यह कहते हो कि अब्दुल्ला हिन्दुस्तान को तोड़ना चाहते हैं… अरे, हम हिन्दुस्तान को तोड़ना चाहते, तो हिन्दुस्तान होता ही नहीं…। इससे पहले फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि था कि, मोदी और शाह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने देश को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा है कि हम उस पार्टी से गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं जिनके हाथ मुसलमानों के खून से रंगे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब तक जिंदा हूं भारतीय जनता पार्टी को कभी समर्थन नहीं दूंगा। मैं कभी भी अपनी आत्मा नहीं बेचूंगा। उन्होंने राफेल डील से ढेर सारे पैसे बनाए हैं।





More Stories
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी-
बिना OBC आरक्षण के होंगे UP निकाय चुनाव-
8 सवालों से समझें पूरे गुजरात चुनाव का गणित-