April 22, 2026

अबतक की देश-विदेश की खबरें।

Spread the love

वॉशिंगटन:-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। कोहेन पर चुनाव अभियान के दौरान पैसे की हेराफेरी, अपने पद का दुरुपयोग करने और अदालत में गलत बयान देने का आरोप था। इसके अलावा कोहेन पर उन दो महिलाओं के मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे देने के मामले में भी दोषी पाया गया है, जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति के संबंध थे। सजा में नरमी की मांग करते हुए कोहेन ने कहा कि उनके (ट्रंप) गंदे कामों पर पर्दा डालना ही मेरी जॉब थी। बता दें कोहेन पर तीन साल की सजा के अलावा दो बिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।

अंकारा:- तुर्की की राजधानी अंकारा में एक हाई-स्‍पीड ट्रेन एक्‍सीडेंट हुई। इस ट्रेन हादसे में काफी लोग घायल बताए जा रहे हैं। दक्षिण कोरिया के पूर्वोत्तर शहर गंगनेउंग के पास शनिवार को एक हाईस्पीड ट्रेन के सभी 10 कोच बेपटरी हो गए थे। इसमें 14 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सियोल के लिए रवाना हुई ट्रेन में कुल 198 यात्री थे। ट्रेन के छूटने के पांच मिनट बाद ही हादसा हुआ।

लंदन:- ब्रिटेन में ब्रेग्जिट मुद्दे पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया है। हालांकि, थेरेसा मे को अपने एक तिहाई साथियों का सहयोग नहीं मिला। उनके खिलाफ बुधवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।

कोतोविस:- भारत ने तीन अन्य देशों के साथ बुधवार को कहा कि जलवायु वार्ताओं पर संयुक्त राष्ट्र की वैज्ञानिक रिपोर्ट का संज्ञान लिया जाना चाहिए। इस रिपोर्ट को अमेरिका, रूस, सऊदी अरब और कुवैत समेत कई देश खारिज कर रहे हैं। जलवायु वार्ताओं से इतर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बेसिक (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन) देशों ने संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट पर अपना रुख साफ किया।

बीजिंग:- चीन की एक अदालत ने अमेरिका की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी एपल के कुछ स्मार्टफोन की बिक्री पर रोक लगा दी। इस रोक के बावजूद चीन के एपल स्टोरों में कारोबार सामान्य देखा जा रहा है । अमेरिका की मांग पर हुआवे की एक अधिकारी की गिरफ्तारी के कारण अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी को हालांकि चीन में राष्ट्रवादी लहर का सामना करना पड़ रहा है।

अपना भारत:

मुंबई:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष कोर्ट में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के वकील से पूछा, ‘मीटिंग में 300 बैग लेकर कौन जाता है?’ वकील ने दावा किया कि शराब कारोबारी मार्च, 2016 में देश से भागा नहीं था, बल्कि जेनेवा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ था।

नई दिल्ली:- देश की राजधानी समेत पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले निर्भया गैंगरेप व हत्या कांड में गुरुवार को उच्चतम न्यायालय ने चार दोषियों को तुरंत मौत की सजा देने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है।

उत्तराखण्ड:- देवभूमि उत्तराखंड की वादियां बर्फ से सराबोर हो गई हैं। जिस कारण हिल स्टेशन पर्यटकों से पैक होने लग गए हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी होती रही। गुरुवार की सुबह राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्का हिमपात हुआ और मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो रही है।

शिमला:-स्कूल के बाहर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को सबक सिखाने वाली हिमाचल की दो बेटियों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों छात्राएं लड़कों की पिटाई करने के बाद उन्हें पकड़कर महिला थाने ले गई थीं और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गणतंत्र दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) सुल्तानपुर की मुस्कान और सीमा को नवाजेंगे

जम्मू-कश्मीर:- गुरूवार को एक बार फिर पूंछ जिले के कर्नी और कस्बा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किया। जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सुरक्षाबलों ने जमकर दिया।

पंजाब:- मुक्तसर में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। घटना मलोट रोड पर स्थित रिलायंस पंप से बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहे कर्मचारी से मोटरसाइकल सवार दो लुटेरे पिस्तौल के बल पर 3.76 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। कर्मचारी खुशपाल सिंह ने बताया कि वह मलोट रोड पर स्थित रिलायंस पंप पर कार्यरत है।

हरियाणा:-अपनी मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा कर दी है। रोडवेज कर्मचारी अब गांधीगिरी करते हुए दो दिन की भूख हड़ताल करेंगे। 365 चालकों को नौकरी से निकालने व सरकार की कर्मचारी व जन विरोधी फैसलों के खिलाफ हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर 13 व 14 दिसंबर को चंडीगढ़ डिपो में 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।

राजस्थान:- मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे के बाद जहां कांग्रेस सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं, जबरदस्त हार के बाद भाजपा अब राज्य यूनिट में बदलाव करने की कवायद में जुट गई। पार्टी कुछ ऐसे चेहरों को तलाश कर रही है, जो राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बन सके।

बिहार:- कांग्रेस ने बुधवार को साफ शब्दों में कह दिया है कि वो बिहार में किसी का बड़ा भाई नहीं मानती। कांग्रेस के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में उबाल देखने को मिल रहा है। जीत से गदगद कांग्रेस अब अपनी हिस्सेदारी को लेकर मुखर हो गई है।

मध्यप्रदेश:- नोटा ने ही इस बार भाजपा का खेल बिगाड़ा है। प्रदेश में इस बार एससी-एसटी एक्ट को लेकर सवर्णों में गुस्सा था। इसे लेकर भाजपा के खिलाफ नोटा अभियान भी चलाया गया और नतीजों में इसका असर भी दिख गया। नोटा को 22 विधानसभा सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा वोट मिले। जिसकी वजह से भाजपा के चार कद्दावर मंत्री चुनाव हार गए। भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में सिर्फ 0.1 फीसदी का अंतर था, जिसमें भाजपा को 0.1 फीसदी मत ज्यादा मिले, लेकिन नोटा को 1.4 फीसदी मत मिले जोकि 5.4 लाख वोट थे।

अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश

लखनऊ:-सिपाही भर्ती 2018 के लिए 41,520 में से लगभग 16 हजार पद शेष रह गए हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दोबारा कटऑफ सूची बृहस्पतिवार या शुक्रवार को जारी कर सकता है। इस बार बचे पदों के मुकाबले ढाई गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

बुलंदशहर:- गांव चिंगरावठी में हुए बवाल के नौ दिन बाद में उसी गांव के दो और नामजद आरोपी मोहित और नितिन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो फुटेज में पहचान करने के बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले जीतू फौजी समेत नौ आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद अब गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

अलीगढ़:- कुंवर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपने पत्नी की सिलबट्टे से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बेटी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर उसने छोड़ दिया और खुद फांसी से लटककर कर जान दे दी।

कानपुर:- छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सीनियर शिक्षकों और विवि प्रशासन के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) की निदेशक डॉ. अर्पिता यादव और इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (आईबीएम) के निदेशक प्रो. मुकेश रंगा के बाद अब शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुनेश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है।

मथुरा:- थाना जमुनापार क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार राया से मथुरा लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

मेरठ:- लालकुर्ती पैठ में एक शर्मनाक घटना हुई। यहां चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने एक महिला के सम्मान पर हमला बोल दिया। महिला को कभी घेरकर तो कभी दौड़ाकर पीटा गया। खींचतान पर महिला के कपड़े भी फट गए। आरोप था कि महिला ने एक दुकान से कपड़े चोरी किए। लेकिन तलाशी में उसके पास नहीं मिले।

वाराणसी:- नगर निगम वाराणसी से मेयर मृदुला जायसवाल ने हरी झंडी दिखा स्वच्छता जागरूकता रैली को किया रवाना।शहर को सुन्दर स्वच्छ बनाने के लिए किया जा रहा प्रयास।21 से 23 जनवरी के बीच होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर काशी को स्वच्छ व सुंदर बनाने का हो रहा प्रयास।

मैनपुरी:- चौराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को तेज रफ्तार बुलेरो ने मारी टक्कर,होमगार्ड की मौके पर ही हुई मौत,थाना बेवर के नगला बरा की घटना…।

अयोध्या :-भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती का विवादित बयान। पीएम नरेंद्र मोदी पर है जनता को विश्वास।भाजपा को पहले ही हटा देना था तीनों मुख्यमंत्रियों को। तीनों मुख्यमंत्रि बने हार का मुख्य कारण 2019 के पहले होनी चाहिए समीक्षा . कांग्रेस ने 70 वर्षों में जो काम नहीं किया वह मोदी ने 4 साल में कर दिखाया।

कासगंज:- भाजपा नेता ने थाने में घुसकर की सिपाही के साथ जमकर मारपीट ।गुंडा बना भाजपा नेता ने सिपाही की बर्दी भी फाड़ी ।पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ किया मामला दर्ज ।शांति भंग के मामले में बंद अपने बुआ के बेटे को छुड़ाने गया था भाजपा नेता ।कोतवाली सिढ़पुरा का है पूरा मामला

प्रतापगढ:-उ•प्रदेश सरकार के बरिस्ठ कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के पिता भारत सिंह गाॅधी का आज सुबह हुआ निधन,प्रतापगढ की पट्टी विधान क्षेत्र से विधायक है मोती सिंह , क्षेत्र मे शोक की लहर।

चंदौली:- सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीसराय गाँव के पास NH- 2 के किनारे कार्टून में नवजात शिशु का शव मिलने से मची सनसनी।पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच में जुटी।लोकलाज के भय से शिशु का शव फेंके जाने की आशंका।

सहारनपुर:- फोम के गोदाम में लगी भीषण आग ।खब्बे से बिजली का तार टूट कर गिरने से लगी भीषण आग ।सारा सामान जलकर हुआ राख ,लाखो रुपए का नुकसान होने की आशांका ।थाना कुतबशेर क्षेत्र के कमेला रोड की घटना..

गोंडा:- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का जिला कारागार जेल में छापा ,अचानक जिला कारागार में आला अधिकारी के पहुंचे से जिला कारागार में हड़कंप, जिला कारागार से अधिकारियों के बाहर आने पर कार्रवाई के बारे में हो पाएगी जानकारी ।

खबरों के लिए लॉग ऑन करें ।

Home