June 28, 2026

अपर मुख्य सचिव सूचना डॉ0 नवनीत सहगल व उनकी पत्नी वंदना सहगल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई-अजय मिश्रा

Spread the love

जिला सूचना कार्यालय लखनऊ

*अपर मुख्य सचिव सूचना डॉ0 नवनीत सहगल व उनकी पत्नी वंदना सहगल ने कोरोना वैक्सीन लगवाई*

*वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित- सहगल*

*संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतें-डॉ0 नवनीत सहगल*

लखनऊः 03 अप्रैल 2021, अपर मुख्य सचिव सूचना डा0 नवनीत सहगल व उनकी पत्नी वन्दना सहगल ने आज डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय (सिविल अस्पताल) में पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।

उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करें, भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचे, मास्क पहनकर रखे व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग (45 साल से अधिक) अपना-अपना वैक्सीनेशन करायें। कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिय सभी लोग सावधानी बरते।