वाराणसी आज दिनांक 06.03.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन वाराणसी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी समेत सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया तथा स्पेशल क्यूआरटी टीम द्वारा आयोजित बलवा ड्रील को भी देखा गया। तत्पश्चात निरीक्षण के क्रम में क्वाटर गार्द, शस्त्रागार, आदर्श मेस, आर0टी0सी0 बैरक, आदर्श पुलिस बैरक, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय, बारबर शॉप, जी0पी0 स्टोर, पी0ए0सी0 आवास, शौचालय व परिवहन शाखा इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण में पायी गयी कमियों को दुरूस्त कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी/ कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में जनपद स्तर पर सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सभी थानों से निश्चित संख्या में अधि0/कर्म0गण ने भाग लिया। इस दौरान अधि0/कर्म0गण द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसके तत्काल/ उपयुक्त निदान हेतु सम्बन्धित को आदेशित/निर्देशित किया गया।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-