September 29, 2026

अपराध और भस्ट्राचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन की ओर से राष्ट्रीय सुझाव अनुसार वेस्ट झोंन अध्यक्ष विजय परमार के निर्देश में-

Spread the love

पाली। क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो

अपराध और भस्ट्राचार विरोधी राष्ट्रीय संगठन की ओर से राष्ट्रीय सुझाव अनुसार वेस्ट झोंन अध्यक्ष विजय परमार के निर्देश में सोमवार को पाली में जिला कलक्टर नमित मेहता, श्रीराम हास्पिटल के डॉ गणपत गहलोत व मेडिकल कॉलेज की अल्का जैन को सी.आई. बी.द्वारा सम्मानित किया गया।इनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनीषा राखेचा की अगुवाई में संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के प्रदेश सह- सचिव जगदीश,प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजकंवर चौहान’ जिला सचिव रक्षा वैष्णव,प्रवीण शर्मा,भाटूंद व पाली जिला सह सचिव अशोक कुमार परमार एवं मारवाड़ जंक्शन तहसील उपाध्यक्ष विजेश कुमार, देवाराम मीणा लालपुरा, प्रवीण शर्मा भाटूण्ड व दिनेश कुमार आदि कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने होली स्नेह मिलन कार्यक्रम भी मनाया तथा एक दूसरे को रंगों का त्योहार होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।