May 1, 2026

अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 17.05.2022*

 

*अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कराने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार*

 

*दिनांक 06.05.2022 को मृतक छोटेलाल पुत्र स्व0 राजाराम निषाद निवासी जंगल डुमरी नं 2 टोला खपडहवा थाना गुलरिहा गोरखपुर की उनकी पत्नी रीना व उसका प्रेमी रामदरश द्वारा पूर्वनियोजित योजना बनाकर बर्फ तोडने वाला सब्बल से मृतक छोटेलाल की मारकर हत्या कर दी गयी थी* जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 184/21 धारा 302,120 बी भादवि बनाम रामदरस कन्नौजिया पुत्र रामनरायन निवासी अज्ञात 2. रीना देवी पत्नी स्व0 छोटेलाल निषाद निवासी ग्राम व पो0 जंगल डुमरी नं0 2 टोला खपड़हवा थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर के पंजीकृत हुआ था जिसके अनावरण के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन मे टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही थी ।

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में ,क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा द्वारा मय टीम घटना मे* वांछित अभियुक्ता रीना देवी पत्नी स्व0 छोटेलाल निषाद निवासी ग्राम व पो0 जंगल डुमरी नं0 2 टोला खपड़हवा थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर को आज दिनांक 17.05.2022 समय 09.10 बजे बहद ग्राम जंगल डुमरी नं 2 टोला खपडहवा से सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरे और रामदरश के प्रेम सम्बन्ध मे मेरे पति छोटेलाल बाधक बन रहे थे इसलिये हम दोनो ने योजना बनाकर मेरे पति छोटेलाल की बर्फ तोडने वाले शब्बल से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी तथा आलाकत्ल के बारे मे पुछने पर बतायी कि आलाकत्ल रामदरश अपने साथ लेकर चला गया उसी के पास है साहब वही बता पायेगा कि शब्बल कहा रखा है ।

 

*गिरफ्तार किये गये अभियुक्ता का नाम व पताः-*

रीना देवी पत्नी स्व0 छोटेलाल निषाद निवासी ग्राम व पो0 जंगल डुमरी नं0 2 टोला खपड़हवा थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-*

दिनांक 17.05.2022 समय 09.10 बजे बहद ग्राम जंगल डुमरी नं 2 टोला खपडहवा थाना गुलरिहा गोरखपुर

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 184/21 धारा 302,120 बी भादवि थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद-*

1. प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई थाना गुलरिहा गोरखपुर

2. प्रभारी निरीक्षक प्रभा महिला थाना जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी सरहरी थाना गुलरिहा गोरखपुर

4. उ0नि0 रामअभिलाष पाण्डेय थाना गुलरिहा गोरखपुर

5. का0 महफुज आलम थाना गुलरिहा गोरखपुर

6. का0 सुरज गुप्ता थाना गुलरिहा गोरखपुर

7. का0 राजु यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर

8. म0का0 नेहा सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर

9. म0का0 रेखा पाठक महिला थाना गोरखपुर

10. म0का0 आशा महिला थाना गोरखपुर