June 7, 2026

अपनी ही माँ की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

वाराणसी *बेटे ने सौतेली माँ की गला दबाकर हत्या कर घर में ही शव को किया दफन, थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार, शव को छिपाने में प्रयुक्त फावडा, गैती, करनी, बरामद*।

दिनांक 06-07-2020 को प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर उदय प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी बजरडीहा उ0नि0 अजय प्रताप यादव मय हमराह पुलिस बल के रात्रिगस्त शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व कोविड -19 कोरोना वायरस (लॉकडाउन) के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था में बजरडीहा क्षेत्र में मामूर थे इसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मु0अ0सं0-0310/2020 धारा 302/201 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अल्ताफ हुसैन उर्फ सोनू कही जाने की फिराक मे लखराव मोड पर खड़ा है यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है। प्राप्त सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर मय हमराह पुलिस बल एंव मुखबिर के लखराव मोड़ से पहले मुखबिर ने रुकने का इशारा किया तथा मुखबिर लखराव मोड पर खडे व्यक्ति की ओर इशारा करके हटबढ गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा घेराबन्दी कर अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 02.40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछतांछ विवरण*-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अल्ताफ हुसैन उर्फ सोनू अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बयान किया कि मेरे पिता अली हुसैन की मृत्यु 1.5 वर्ष पहले हो चुकी है मेरे पिता द्वारा 3 शादियाँ की गयी थी तीसरी शादी परवीन बानो से हुई थी परवीन बानों से 2 बच्चे एक लड़का व एक लड़की है जो हमारे पैतृक मकान में ही रहते हैं पिता की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी के कारण जीवन यापन सुचारू रूप से सुखमय व्यतीत नहीं हो रहा था मैं अपना मकान बेचना चाह रहा था परन्तु हमारी सौतेली माँ परवीन बानो मकान बेचने नहीं दे रही थी । इसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होती रहती थी जिससे मैं तंग आ गया था परवीन बानों को रास्ते से हटाकर किसी प्रकार मैं अपना मकान बेचना चाह रहा था मैने दिनांक 28.06.2020 दिन रविवार को अपनी पत्नी व बच्चों तथा परवीन बानो के बच्चों को अपने भाई नसीम जो मकदूम बाबा हरीजन बस्ती बजरडीहा में रहता है के यहाँ भेज दिया था तथा दिन के 02.00 बजे के आस–पास तय योजना के तहत पप्पू उर्फ इम्तियाज को बुलाकर जब परवीन बानों घर में अकेली थी उसी के कमरे में मैं व पप्पू उर्फ इम्तियाज मिलकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया था दूकान से नमक व सीमेन्ट लाकर उसी कमरे में करीब 4 से 5 फीट गड्ढा खोदकर प्लास्टिक की पीले रंग की बोरी में परवीन बानों की लाश को भरकर गड्ढे में नमक डालकर दफनाकर उपर से हम दोनों ने मिलकर सीमेन्ट से प्लास्टर कर दिया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*-
1. अल्ताफ हुसैन उर्फ सोनू पुत्र स्व0 अली हुसैन नि. एन 12/375 मकदूम बाबा बडी पटिया बजऱडीहा थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*-
 मृतका के शव को गाड़ने में प्रयुक्त एक -एक अदद क्रमशः फावडा , गैती , करनी ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*-
1. प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर उदय प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय प्रताप यादव चौकी प्रभारी बजरडीहा, उ0नि0 राम भवन प्रजापति, उ0नि0 गोविन्द्र प्रसाद ओझा, हे0का0 मनोहर राम, का0 आलोक कुमार, का0 अमित कुमार, का0 दिलशाद खाँ, का0 अर्जुन कुमार थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी ।