October 27, 2026

अपनी ही गाड़ी चोरी करने वाले युवक व उसके साथियों को पिता ने भिजवाया जेल-

Spread the love

अपनी ही गाड़ी चोरी करने वाले युवक व उसके साथियों को पिता ने भिजवाया जेल

 

 

 

गोरखपुर। बेटे के चोरी की आदतों से परेशान एक पिता ने उसे गिरफ्तार कराकर जेल भिजवा दिया दरअसल बेटे ने अपनी ही चार पहिया वाहन चोरी कर लिया था।

जानकारी के अनुसार

रानीडीहा निवासी मोहम्मद खालिद रानीडीहा चौराहे पर किराना की दुकान चलाते हैं. उनके पास समान लादने वाला एक टाटा मैजिक गाड़ी है बीते 12 नवम्बर 2022 की रात वह गाड़ी लेकर खोरबार पोखरे पर गए थे गाड़ी खड़ी कर वह किसी मित्र से मिलने चले गए इतने में उनकी गाड़ी को उनके बेटे एजाज ने चोरी कर ली बेटे के चोरी की आदत से परेशान मोहम्मद खालिद ने खोराबार पुलिस को चोरी की तहरीर दी अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर हल्का दरोगा रिजवान ने चोरी हुई गाड़ी बरामद कर लिया साथ ही उन्होंने चोरी के आरोपी एजाज अहमद, उसके साथी पप्पू भारती निवासी जंगल गौरी लुठईया थाना झंगहा और सूरज राजभर निवासी जमुना सिंह का मठिया थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चोरी की गाड़ी पर लदा 2 लोहे का गेट भी बरामद किया है यह गेट इन लोगो ने रानीडीहा स्थित वर्मा ज्वेलर्स वाली गली से चुराया था तीनो चोरी की गाड़ी और लोहे का गेट बेचने जा रहे थे की इसी दौरान पकड़े गए पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।