April 20, 2026

अपनी बातों पर कायम रहते हुए अविलंब रघुवर सरकार से समर्थन वापस ले आजसू : बसंत सोरेन

Spread the love

झामुमो युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने कहा की जुमलेबाज भाजपा पार्टी के संगत वाली एक और जुमलेबाज पार्टी आजसू कहती है कि वह राज्य के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जब ऐलान कर ही दिया है तो अपनी बातों पर कायम रहते हुए अविलंब भाजपा रघुवर सरकार से समर्थन वापस ले तो फिर डर किस बात की साथ ही आप ये भी अस्पष्ट करे क्या गोड्डा में आप अडानी समूह के साथ हो या गरीब किसानों, मजदूरों झारखंड के आदिवासी, मूलवासी भाइयों के साथ आपकी पार्टी ने अभी तक एक शब्द तक किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, मूल निवासियों के पक्ष में नहीं बोला।

झारखण्ड बनने के बाद तो आप हमेशा सत्ता से ही चिपके रहे, आप ये बताओ की झारखण्ड बनने के बाद कितने जन मुद्दों को लेकर आप या आपकी पार्टी सड़कों पर उतरी, आप ये क्यों नहीं जानते कि बिना संघर्ष के कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ती और जो पार्टी संघर्ष नहीं करती, वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है आपके पार्टी का तो मकसद ही है अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता।