June 11, 2026

अपना दल की शीर्ष नेता डॉ पल्लवी पटेल मंगलवार को सिराथू से करेंगी नामांकन-

Spread the love

*अपना दल की शीर्ष नेता डॉ पल्लवी पटेल मंगलवार को सिराथू से करेंगी नामांकन।*

 

*सपा एवं अपना दल (कमेरावादी) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक। समन्वय बना।*

 

समाजवादी पार्टी एवं अपना दल के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहा गतिरोध रविवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद समाप्त हो गया।

अपना दल के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने बताया कि शीर्ष नेता डॉ पल्लवी पटेल मंगलवार को सिराथू विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी एवं अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगी।

पांचवें चरण में सिराथू के अलावा प्रतापगढ़ सदर पर अपना दल का प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा। छठवें एवं सातवें चरण की अन्य सभी सीटों की घोषणा अति शीघ्र कर दी जाएगी।