June 24, 2026

अपडेट – अब तक सभी खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love

*लखनऊ *

यूपी कांग्रेस की गाय बचाओ किसान बताओ पदयात्रा आज से

 

कांग्रेस बुंदेलखंड के ललितपुर से शुरू करेगी पदयात्रा

 

बुंदेलखंड के सभी 7 जिलों से होती हुई चित्रकूट में मंदाकिनी के तट पर खत्म होगी पदयात्रा

 

 

*उत्तराखंड*

 

पुलिस प्रशासन का कोई भी कदम किसानो को दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में जाने से नहीं रोक पा रहा है, तस्वीरे उत्तराखंड की है जहां से आज हजारों की संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए है, दारोगा ने हिम्मत कर ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की ।

 

 

*मेरठ*

 

नौचंदी थाना क्षेत्र के एल ब्लॉक में ज्वैलर्स के मकान में लाखों की डकैती, छत के रास्ते घर में दाखिल हुए बदमाशो ने खुद को गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम बताया, पिस्टल की नोक पर परिवार के लोगो को बंधक बनाकर लाखो रुपये की डकैती की।

 

 

*कौशाम्बी*

 

आग से झुलसी युवती की हुई मौत, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, युवती ने खुद को लगाई थी आग, प्रेमी से धोखा मिलने से परेशान थी, सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बे का मामला.

 

 

*मेरठ*

 

शातिर चोर मन्नू कबाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, मन्नू की करोड़ो की संपत्ति जब्त करेगी सरकार, मेरठ के 5 थानों में मन्नू के खिलाफ केस है, वाहन कमेले से मन्नू ने कमाए करोड़ो रूपये, सोतीगंज वाहन कमेले में कटती थी चोरी,लूट की गाड़ियां।

 

 

*बरेली*

 

सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े केंद्र दरगाह आला हज़रत से जुड़े मौलानाशहाबुद्दीन ने CoronaVaccine में जानवर (सुअर) की चर्बी के इस्तेमाल पर उसको नाजायज और हराम बताया।

 

 

*संभल*

 

कार अनियंत्रित होकर रोड पर पलटी, कार सवार 4 लोग गंभीर घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, गुन्नौर के दिल्ली बदायूं हाइवे का मामला.

 

 

*शामली*

 

गांव सिलावर के पूर्व प्रधान पर हमला, पूर्व प्रधान पर बदमाश ने किया हमला, पूर्व प्रधान पर तमंचे से फायरिंग की, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, आदर्श मंडी के गांव सिलावर की घटना.

 

 

*ललितपुर*

 

कांग्रेस की गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा, ललितपुर के देलवारा से शुरू होगी, बुंदेलखंड के सभी जिलों से होकर जाएगी यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के नेतृत्व होगी पदयात्रा, ललितपुर-बुंदेलखंड के नेताओं पुलिस ने किया नजरबन्द, पुलिस ने कांग्रेस के पदयात्रा को अनुमति नहीं दी।

 

 

*सहारनपुर*

 

भीषण ठंड का प्रकोप जारी, लोग घरों में कैद, शीतलहर हवा के साथ साथ छाया घना कोहरा, सड़कों के किनारे राहगीर अलाव का ले रहे सहारा.

 

 

*मेरठ*

 

थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला से 80000 का माल दिखाकर 40 हजार रुपए ठग लिए, ठगने के बाद ठग फरार ।

 

 

*दिल्ली*

 

मास्क मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी आग, दिल्ली के मायापुरी में लगी भीषण आग.

 

 

*असम*

 

गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह का स्वागत करने के लिए गुवाहाटी में लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर लोक कलाकार और स्थानीय लोग इकट्ठा हुए।

 

*नोएडा*

 

सिविल इंजीनियर से हथियार के बल पर लूट, बहलोलपुर जीवन अस्पताल के सामने स्कूटी सवार दो बदमाशों ने इंजीनियर से की लूट, मोबाइल व नगदी लूट कर हथियारधारी बदमाश हुए फरार, थाना फेस 3 क्षेत्र का मामला।

 

 

*अमेठी*

 

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अमेठी दौरा आज, पूर्व पीएम अटल जी की जयंती समारोह जाएंगे, अमेठी में लोक निर्माण विभाग की कई परियोजनाएं, कई परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यस करेंगे, गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में होगा कार्यक्रम, सांसद स्मृति ईरानी,तीनों विधायक रहेंगे मौजूद.

 

 

*कानपुर*

 

साउथ सिटी में बेलगाम हुए बाइक चोर, घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली की घटना.

 

 

*सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ लिया

 

सऊदी अरब में इस महीने की शुरुआत में Pzifer और BioNTech की तरफ से विकसित कोरोनो वायरस वैक्सीन का पहला शिपमेंट आया था

 

 

*लखनऊ —

 

यूपी में प्रधानों के कार्यकाल में आवंटित और आहरित धनराशि की होगी जांच, कमियां पाए जाने पर होगी कार्रवाई, ग्राम प्रधानों को आवंटित और 25 दिसंबर तक निकाली गई धनराशि से कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

 

*ब्रेकिंग–ग्रेटर नोएडा*

 

गाजियाबाद जिला अदालत के आदेश के बाद बाइक बोट फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी संजय भाटी और बीएन तिवारी समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, FIR में फिल्म स्टार मुकेश शर्मा,रज़ा मुराद और शायर नदीम फार्रुख के भी नाम हैं।

 

 

“नई दिल्ली*

 

जम्मू कश्मीर के सभी लोगों के लिए पीएम मोदी आज से सेहत योजना शुरू कर रहे हैं. ये योजना दूसरे राज्यों में सिर्फ़ ग़रीबों के लिए है

 

*कानपुर*

 

जाजमऊ के मोतीनगर में शादी समारोह के दौरान चली गोली, दो लोगो के पैर में लगी गोली, कुलीबाजर थाने के हिस्ट्रीशीटर आसिफ रैनी के भाई के लगी गोली।

 

 

*CM योगी की टीम ११ के साथ बैठक हुई प्रारम्भ।

 

 

*लखनऊ*

 

स्वतंत्रदेव सिंह,बृजेश पाठक ने जागरुक किया, घर-घर जाकर कृषि कानून के फायदे बताए, नए कृषि कानून के बारे में लोगों को बताया, आज और कल प्रदेशभर में अभियान चलेगा.

 

 

*हमीरपुर*

 

अनियंत्रित स्कूल वैन खड़े डंपर से टकराई, वैन में बच्चों के न होने से बड़ा हादसा टला, स्कूल वैन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर की हालत गंभीर , गोहांड कस्बा के पास राठ उरई हाइवे की घटना.

 

 

*अमेठी*

 

स्मृति ईरानी के दौरे आज दूसरा दिन, गौरीगंज स्थित आवास पर सुनी समस्याएं

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची अमेठी, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद के घर पहुंची.

 

*लखनऊ*

 

यूपी में वकीलों ने आज हड़ताल की, प्रदेशभर में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील.

 

 

*हापुड़*

 

सेल टैक्स टीम ने चर्बी व्यापारी के घर की छापेमारी, टैक्स अधिकारी ने दास्तवेज की जांच की, सिटी कोतवाली थाना का मामला।